खेल

IND vs AFG: बेंगलुरु में रोहित शर्मा-रिंकू सिंह की जोड़ी ने बरपाया कहर, 190 रन की साझेदारी कर तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

IND vs AFG: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के शतक और मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में चार विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए. रोहित शर्मा ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 69 गेंदों में 8 छक्के और 11 चौके जड़े. वहीं रिंकू सिंह ने 39 गेंदों में 6 छक्के और 2 चौके लगाए. रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने इस मैच में टी20 क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

रोहित शर्मा और रिंकू सिंह की रिकॉर्ड साझेदारी

कप्तान रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 95 गेंदों में रिकॉर्ड 190 रनों की साझेदारी की. यह भारत की टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले यह रिकॉर्ड विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और दिपक हुड्डा के नाम दर्ज था. दोनों खिलाड़ियों ने साल 2022 में आयरलैंड के खिलाफ 176 रनों की बेहतरीन साझेदारी की थी. इसके अलावा रोहित शर्मा ने साल 2017 में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ श्रीलंका के खिलाफ 165 रनों की बड़ी साझेदारी भी कर चुके हैं.

आखिरी ओवर में रोहित-रिंकू ने जोड़े 36 रन

भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में टीम के लिए 36 रन बनाए. रोहित शर्मा और रिंकू सिंह दोनों खिलाड़ियों ने विस्फोटक बल्लेबाजी की. टी20 इंटरनेशन में एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन बने हैं. रोहित और रिंकू ने इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और कायरन पोलार्ड की बराबरी कर ली. इनिंग के आखिरी ओवर में भारत के खाते में कुल 36 रन आए. करीम जानत की ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

25 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

45 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

50 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

59 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago