देश

आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिला रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह का न्यौता, बोले- विपक्षी भाजपा से टकराएं भगवान राम या अयोध्या से नहीं

Ayodhya Ram Mandir: कांग्रेस नेता एवं कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह में हिस्सा लेने अयोध्या जाएंगे. आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अतुल ने बुधवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम को 22 जनवरी को होने वाले श्री रामजन्म भूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज भगवान श्री राम के मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा से लड़े भगवान राम और अयोध्या से नहीं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पार्टी के बेतालों से परेशान है. आचार्य बोले— “कांग्रेस में कुछ लोगों को राम के नाम से चिढ़ है..उन्हें राम नाम सुनना पसंद नहीं है. वे राक्षसी प्रवृत्ति के हैं.”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस दौरान सपाध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया. आचार्य ने कहा कि यह उत्सव का दिन है. उन्हें शान-ओ-शौकत से इसे मनाते हुए अपने पापा का प्रायश्चित करना चाहिए. आचार्य प्रमोद बोले— “कांग्रेस पार्टी के अंदर 80% नेता ऐसे हैं, जो भगवान श्रीराम के पथ पर चलना चाहते हैं. भगवान श्रीराम के मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं, हमारे बहुत से नेता दो-तीन दिन पहले रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे. पूरी कांग्रेस पार्टी के अंदर बहुत ज्यादा लोग भगवान राम के मंदिर के दर्शन करने जाएंगे.”

यह भी पढ़िए: Ram Lalla Murti: जय श्री राम…! बरसों का इंतजार खत्म, मंदिर प्रांगण में लाए गए रामलला, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुई गर्भ गृह की पूजा

‘7500 लोगों को निमंत्रण, गाड़ी लेकर अंदर जा सकेंगे VIP’

अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. इस बीच मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि हमारी ओर से सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, हम सिर्फ मंदिर के अंदर समारोह के लिए बैठने की योजना को अंतिम रूप दे रहे हैं. गौरव बोले— लगभग 7500 लोगों को आमंत्रित किया गया है और यहां हम तय कर रहे हैं कि कौन कहां बैठेगा. VIP अपनी गाड़ी के साथ कार्यक्रम स्थल के अंदर जा सकते हैं. हालांकि, गर्भगृह में मोबाइल पर पाबंदी रहेगी.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

20 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

34 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

1 hour ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago