Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Elections

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अब 'मूंछों पर ताव' नया चुनावी मुद्दा बन गया है. अखिलेश यादव ने मंच से पुलिस अधिकारी को जवाब दिया, तो बीजेपी ने अतीक और मुख्तार की पुरानी तस्वीरें दिखाकर सपा को घेर लिया.

Akhilesh Yadav On Brahmin: अखिलेश यादव ने PDA की नई व्याख्या भी की. उन्होंने कहा कि PDA में 'पीडी' का मतलब पंडित भी है. उनका कहना था कि जिन लोगों को जितनी पीड़ा दी जाएगी, PDA उतना ही मजबूत होगा. सपा प्रमुख ने यह संदेश देने की कोशिश की कि उसकी राजनीति केवल पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक तक सीमित नहीं है.

उत्तर प्रदेश में चुनावी कामकाज के दौरान बीएलओ पर बढ़ते काम के बोझ और तनाव ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। कई बीएलओ भारी दबाव के कारण जान गंवा रहे हैं या नौकरी छोड़ने पर मजबूर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर अव्यवहारिक एसआईआर लक्ष्यों को थोपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह काम अब मानसिक प्रताड़ना बन चुका है। अखिलेश ने मृतक बीएलओ के परिवारों को पार्टी फंड से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। सवाल यह है—क्या सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देगी?

लखनऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार और अफसरशाही पर सीधा हमला बोला. 'टोंटी चोरी' प्रकरण में अवनीश अवस्थी का नाम लिया और उल्टी गिनती शुरू करने का ऐलान किया. साथ ही चुनाव आयोग, लाठीचार्ज और बीजेपी नीतियों पर गंभीर आरोप लगाए.