देश

सरकार सुविधाएं देने के बजाए कर रही वसूली, मेरी गाड़ी का आठ लाख रुपए का चालान कटा: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार सुविधा देने के बजाए उल्टा वसूली में लगी हुई है. उन्होंने दावा किया कि उनकी गाड़ी का ओवर स्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपए का चालान कर दिया.

सपा मुखिया ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग पूरा सिस्टम चला रहे हैं. पुलिस पैसा वसूल रही है. सरकार की तरफ से जो गाड़ी हमें दी गई है वो चलने की हालत में नहीं है. मेरी गाड़ी का आगरा एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग के कारण आठ लाख रुपये का चालान कर दिया.

एबीवीपी पर हुए लाठी चार्ज को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि पिटाई वीडियो देखकर दुख पहुंचा रहा है. यह परिषद और वाहिनी की लड़ाई है. उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधा.

मेरे ऊपर टोटी चोर होने का लगाया आरोप

बलिया की भाजपा विधायक केतकी सिंह के टोटी चोर वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर टोटी चोर होने का आरोप लगाया गया, मेरे घर को गंगाजल से धुलवाया गया. भाजपा भले इस बात को भूल जाए, लेकिन मैं नहीं भूल सकता. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरेआम इसके लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन कराया गया, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा.

ओमप्रकाश राजभर के आवास पर हुए प्रदर्शन को लेकर व संजय निषाद के गठबंधन तोड़ने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में बोलकर वैल्यू नहीं बढ़ाना चाहते हैं. अन्यथा वो इसकी कीमत वसूल लेंगे. उन्होंने कहा कि उनके अंदर थोड़ा भी सम्मान बचा है तो विचार करें. इस दौरान अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि पंचायती राज से हटकर पीडब्ल्यूडी ले लें.

सरकार की उल्टी गिनती शुरू

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. आज से महज 493 दिन बचे हैं. यह ‘जुगाड़ आयोग’ के जरिए सारा काम करते हैं. नौकरी भाजपा के एजेंडे में नहीं है. ऐसा नहीं रहता तो 69,000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को आंदोलन नहीं करना पड़ता. स्कूल बंद नहीं करने पड़ते.

शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में समाजवादी सरकार बनने पर क्वालिटी ऑफ एजुकेशन और रोजगार पर फोकस करेंगे. मौजूदा सरकार समाज, शिक्षक, शिक्षा को बर्बाद कर रही है. सरकार लोगों को पढ़ने नहीं देना चाहती है.

सपा मुखिया अखिलेश ने जीएसटी की दरों में बदलाव पर कहा कि यह सब चुनाव को देखकर किया गया है. मुनाफाखोरी कम नहीं हो रही है. ट्रंप के टैरिफ ने भाजपा के लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है. मेक इन इंडिया की बात करने वाले लोग हमारे बाजारों में चीन का माल भर दे रहे हैं. चीन का सामान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को पूरी तरह खत्म कर देगा.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने पर दिल्ली में बीजेपी का जोरदार विरोध, राहुल गांधी से माफी की मांग

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago