देश

भारत दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार, इस पर तमाम बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजर

भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भारतीय व्यापारियों से स्वदेशी सामान को बढ़ावा देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार के अवसरों के बीच भारत का विशाल उपभोक्ता बाजार दुनियाभर की कंपनियों को आकर्षित कर रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ जैसे मुद्दे चुनौतियां पेश कर रहे हैं. फिर भी भारतीय अर्थव्यवस्था पर स्वदेशी उत्पादों का प्रभाव अगले कुछ वर्षों में और बढ़ेगा.

देश में 10 करोड़ से अधिक व्यापारी

प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि देश में लगभग 10 करोड़ से अधिक व्यापारी और रेहड़ी-पटरी वाले रिटेल व्यापार से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं. यह व्यापार वर्तमान में 82 लाख करोड़ रुपए का है और अगले 10 वर्षों में इसके 190 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है. इस विशाल बाजार पर कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नजर है.

उन्होंने चिंता जताई कि मल्टी-ब्रांड रिटेल में कानूनी अनुमति न होने के बावजूद अमेजन और वॉलमार्ट जैसी कंपनियां डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ई-कॉमर्स के अवैध रास्तों से भारतीय बाजार में प्रवेश कर रही हैं. इससे छोटे व्यापारियों पर गंभीर असर पड़ रहा है.

डिजिटल अर्थव्यवस्था के दौर में साइबर सुरक्षा, जीएसटी सरलीकरण, जटिल कानूनी अनुपालन, व्यापारी क्रेडिट कार्ड, बैंक खातों का फ्रीज होना, डिजिटल साक्षरता और क्विक कॉमर्स जैसे मुद्दे भी व्यापारियों के सामने चुनौती बनकर उभरे हैं. विभिन्न व्यापारी संगठन इन समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं.

स्वदेशी खरीदो, स्वदेशी बेचो

खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वदेशी खरीदो, स्वदेशी बेचो’ के आह्वान को लागू करने के लिए 15 और 16 सितंबर को नागपुर में एक व्यापारी जुटान का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में 400 से अधिक व्यापारी हिस्सा लेंगे और स्वदेशी अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे.

यह आयोजन स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और छोटे व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.

भारतीय अर्थव्यवस्था को करेगा मजबूती

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने व्यापारियों और ग्राहकों से स्वदेशी सामान को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने कहा, “हम सभी व्यापारियों से अनुरोध करते हैं कि वे प्रधानमंत्री मोदी के इस आह्वान को समझें और अपने व्यवसाय में स्वदेशी सामान को बढ़ावा दें. ग्राहकों को भी स्वदेशी उत्पाद खरीदने के लिए प्रोत्साहित करें. यह कदम न केवल स्थानीय व्यापारियों को सशक्त करेगा, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा.”

ये भी पढ़ें:खत्म होगी डॉलर की बादशाहत! भारत-चीन मिलकर करने जा रहे ये काम, ट्रंप की निकल जाएगी सारी हेकड़ी! जानें, कैसे?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

30 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago