देश

अल-कायदा ने दी अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने की धमकी, खुफिया एजेंसियां हुईं अलर्ट

Al Qaeda: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या के मामले में बड़ी आतंकी धमकी मिली है. आतंकी संगठन अल-कायदा ने अतीक अहमद की हत्या का बदला लेने की धमकी दी है.  इस धमकी के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

अल-कायदा ने सात पन्नों की एक मैगजीन जारी की है और कहा है कि वे माफिया अतीक अहमद की हत्या का बदला लेंगे. माफिया अतीक अहमद और अशरफ की पुलिस हिरासत में हत्या के बाद देश में सियासत गरमाई है. इसको लेकर विपक्ष लगातार यूपी सरकार पर हमलवार है. वहीं अतीक की हत्या की खबरें विदेशी अखबारों में भी प्रमुखता से छपी थीं. इस हत्याकांड की जांच के लिए यूपी पुलिस ने तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.

अतीक की पत्नी की तलाश जारी

अतीक की हत्या को लेकर एक तरफ राजनीतिक बयानबाजी जारी है तो दूसरी तरफ, एसटीएफ को अभी भी गुड्डू मुस्लिम की तलाश है. अतीक का खास माना जाने वाला बमबाज उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं अतीक की पत्नी शाइस्ता भी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आई है. शाइस्ता की गिरफ्तारी के पुलिस तलाशी अभियान चला रही है.

बीते शनिवार, रात 10.30 बजे करीब तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ पर उस वक्त कई राउंड गोलियां दागकर दोनों की हत्या कर दी थी, जब पुलिस माफिया ब्रदर्स को मेडिकल के लिए लेकर जा रही थी. हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोलियों से छलनी करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था. इनके पास से विदेशी और महंगे हथियार मिले थे, जिसके बाद इस बात की जांच की जा रही है कि प्रतिबंधित हथियार इनके पास कहां से आए. पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: आतंकवादी हैं अतीक अहमद के हत्यारे, उन पर UAPA क्यों नहीं लगा? किसने दिए 8 लाख के हथियार?- ओवैसी ने योगी सरकार से पूछे सवाल

कोर्ट ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर अतीक अहमद का नाम आया था. वहीं हत्या से कुछ दिनों पहले ही कोर्ट ने अतीक को उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा सुनाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच शनिवार शाम को कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल…

13 seconds ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

17 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago