खेल

CSK vs SRH: सीएसके के गेंदबाजों ने मचाया तहलका, हैदराबाद को 134 रनों पर रोका

CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल (IPL 2023) के 29वें मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धोनी ने टॉस जीतने के बाद कहा, ” पिछले दो दिन में प्रैक्टिस के दौरान ओस पड़ी थी, आज भले ही बादल छाए हुए हैं. लेकिन ओस पड़ने की जब संभावना हो तो बाद में बल्लेबाजी करना ही मुनासिब है.”

हैदराबाद के कप्तान एडन मारक्रम ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करते. हैदराबाद ने सब्सटिट्यूट सहित तमाम खिलाड़ी पिछले मुकाबले वाले ही रखे हैं. हालांकि मारक्रम ने कहा कि एकादश में बदलाव देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: RCB vs PBKS: डु प्लेसिस-कोहली की पारी, सिराज की खतरनाक गेंदबाजी, RCB ने पंजाब को 24 रनों से हराया

हैदराबाद ने मंयक अग्रवाल की जगह ओपन करने अभिषेक शर्मा को भेजा, जबकि उनके साथ दूसरे छोर पर हैरी ब्रूक थे. हालांकि, ब्रूक ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 18 रन बनाकर आकाश सिंह की गेंद पर ऋतुराज को कैच दे बैठे.

इसके बाद अच्छी लय में नजर आ रहे अभिषेक जडेजा की गेंद पर रहाणे को कैच दे बैठे. उन्होंने 34 रनों की पारी खेली. जबकि राहुल त्रिपाठी भी जडेजा का शिकार बने और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीक्षणा ने हैदराबाद को बड़ा झटका दिया और मारक्रम को पवेलियन की राह दिखाई.

एक समय, हैदराबाद ने 100 रनों के भीतर 5 विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, मार्को यानसेन और क्लासेन की 17-17 रनों की पारी ने हैदराबाद को 7 विकेट के नुकसान पर 134 रनों तक पहुंचा दिया. सीएसके की तरफ से जडेजा ने तीन, तीक्षणा ने एक, पथिराना और आकाश सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. वहीं हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 34 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दूबे, मोईन अली, मथिसा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

12 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

41 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

2 hours ago