आस्था

Eid Al Fitr 2023: देश में दिखा ईद का चांद, कल मनाई जाएगी ईद

Eid Al Fitr 2023: देश में आज ईद का चांद दिखने के बाद अब कल 22 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. इसे लेकर चाँद कमेटियों ने एलान कर दिया है. सऊदी अरब में जहां ईद का चांद देखने के बाद वहां आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है. वहीं अब भारत में भी आज ईद का चांद दिखने के बाद कल देश में कल ईद मनाई जाएगी.

आज देश के अलग-अलग हिस्सों में चांद दिखाई दिया. लखनऊ, भोपाल, गुवाहाटी के अलावा रांची में भी लोगों को चांद का हुआ दीदार हुआ. अरब देशों में कल ईद का चांद देखे जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि भारत में आज शुक्रवार को ईद का चांद देखा जा सकता है. वहीं चांद को देखे जाने के बाद लोगों में खुशी का माहौल है.

ईद-उल फितर रमजान के अंत का प्रतीक है. त्यौहार को लेकर लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का कहना है कि आज चांद दिख गया है और कल 22 अप्रैल को देश में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा.

ईद पर बाजारों में दिखी भीड़

ईद की तैयारी को लेकर देश भर के बाजारों में लोगों की भीड़ देखी गई. सेवइयों की दुकानें से लेकर चूड़ी और फल की दुकानों के अलावा कपड़ों की दुकानों पर लोग खरीददारी करते देखे गए. वहीं आज मेहंदी लगाने वालों के पास भी लोगों की भीड़ लगी रही. ईद उल फितर के मौके लोग चांद रात यानी जिस रात चांद दिखाई देता है उसके अगले दिन सुबह ईद की तैयारी करते हैं.

इसे भी पढ़ें: Eid Al Fitr 2023: सऊदी समेत इन देशों में चांद दिखने के बाद आज मनाई जा रही है ईद, भारत में ईद कल

ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहते हैं

ईद उल फितर का त्योहार प्रेम और आपसी भाईचारे का पर्व है. इसे मीठी ईद कहा जाता है. लोग इस दिन ईदगाह जाकर नमाज अदा करते हैं. जिसके बाद एक दूसरे को ईद की बधाइयां दी जाती हैं. ईद के मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं जिसमें मीठी सेवइयों से लेकर घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं और एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी जाती है.

Rohit Rai

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

56 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago