देश

Aligarh: नाबालिग पर तेजाब फेंकने वाला आरिफ 21 साल बाद गिरफ्तार, 2002 के मामले का ऐसे हुआ खुलासा

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां 2002 में एक नाबालिग लड़की से साथ हुई तेजाब फेंकने की घटना के 21 साल बाद आरोपी आरिफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. खबर सामने आ रही है कि अब पीड़िता की उम्र 35 साल हो गई है जो कि घटना के वक्त 14 साल की थी. किशोरी पर उसकी ही बहन के देवर ने तेजाब फेंक दिया था. इस मामले में आगरा के तत्कालीन अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) राजीव कृष्ण ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

परिवार ने पीड़िता को करा दिया था चुप

इस मामले में खबर सामने आई है कि पीड़िता जब 2002 में मात्र 14 साल की थी तो वह अपनी बहन की ससुराल गई थी. जहां बहन के देवर ने उसके ऊपर तेजाब से हमला बोल दिया था. इस घटना में उसका चेहरा और शरीर बुरी तरह से झुलस गया था. इस गम्भीर अपराध के बावजूद परिवार वालों ने उसको चुप रहने को कह दिया था और आरोपी के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया था वह आरोपी आजाद घूमता रहा.

ये भी पढ़ें- Ballia Accident: सवारियों से भरी टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

पीड़िता ने कैफे में की एडीजी से शिकायत

बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाज पीड़िता का इलाज कराया गया और फिर वह एक ऐसे कैफे में काम करने लगी, जहां पर एसिड अटैक सर्वाइवर्स को रोजगार दिया जाता है. वहीं एडीजी राजीव कृष्ण ने दिसम्बर 2022 में कैफे का दौरा किया था. इस दौरान रुकैया ने हिम्मत जुटाई और पूरी बात तत्कालीन ए़डीजी को बता दी. इस पर उन्होंने न्याय दिलाने का भरोसा दिया और फिर आरोपी आरिफ के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया.

इस धारा में दर्ज हुआ मामला

खबरों के मुताबिक, एडीजी राजीव कृष्ण के आदेश के बाद एसिड अटैक मामले में जनवरी 2023 में IPC की धारा 326 ए (तेजाब के इस्तेमाल से जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना ) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है. इस मामले को अलीगढ़ के एक पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिए जाने के बाद आरोपी आरिफ को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

56 minutes ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

58 minutes ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

2 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago