प्रतीकात्मक तस्वीर
Fruit Seller working for PFI, Arrested: प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का एक कार्यकर्ता केरल के कोल्लम से गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी एक फल विक्रेता है और वह बीजेपी और आरएसएस (RSS) से जुड़ी जानकारी जुटाने का काम कर रहा था. 17 जनवरी को एनआईए ने कोल्लम में तलाशी के दौरान मुहम्मद सादिक को गिरफ्तार किया था. तलाशी के दौरान आरोपी के घर से डिजिटल डिवाइस और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.
सादिक की गिरफ्तारी के बाद एनआईए उससे पूछताछ कर रही है और बीजेपी-संघ की मुखबिरी में लगे अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ, सादिक की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. फल बेचने वाले सादिक को पीएफआई ने भाजपा और संघ से जुड़ी जानकारियां निकालने के काम में लगा रखा था.
प्रतिबंधित संगठन ने सादिक से बीजेपी और संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के लिए कहा था. जानकारी के मुताबिक, सादिक के दो बच्चे हैं. वह 2012 से पीएफआई के संपर्क में है. सादिक के पास से आरएसएस के कार्यक्रमों और गेस्ट लिस्ट के पर्चे भी मिले हैं. इसके आधार पर जांच एजेंसी और तह तक जाने की कोशिश कर रही है.
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: “कसम खाकर बोल दें नीतीश कुमार…” आर-पार के मूड में उपेंद्र कुशवाहा, बिहार के सीएम पर जमकर बरसे
इस मामले में जांच कर रही एनआईए की टीम को जानकारी हाथ लगी है कि प्रतिबंधित संगठन ने ऐसे कई स्थानीय लोगों को खुफिया जानकारी जुटाने के लिए काम पर लगाया है. इन्हें वह अपना रिपोर्टर बताता है. एनआईए की तरफ से बताया गया है कि प्रतिबंधित संगठन विभिन्न धर्मों और समूहों के सदस्यों के बीच नफरत को बढ़ावा देने के साथ-साथ गरीब युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है. इसके अलावा पीएफआई हिंसक जिहाद के रूप में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देकर भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश में भी लिप्त है.
-भारत एक्सप्रेस
सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…
PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…