देश

VIDEO: “आतंकियों को भेजो पाकिस्तान, किराया मैं दूंगा”, AMU में लगे विवादित नारों पर बोले मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में 26 जनवरी के मौके पर लगे विवादित नारों पर मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों को पाकिस्तान भेजो किराया मैं दूंगा.”

बता दें कि 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में छात्रों के द्वारा ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाए गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस मामले में आरोपित को विश्वविद्यालय से निलंबित कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी छात्र पर हिंदूवादी नेता योगेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने धारा 153 बी और 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले की पुष्टि एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने की है.

जानें मंत्री ने क्या कहा

अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता व प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने एएमयू मामले में विवादित बयान दिया है, उन्होंने कहा, “अल्लाह हू अकबर” के नारे मस्जिद में लगाएं, अपने घर पर लगाएं, ठीक है कोई बात नहीं. यह राष्ट्रीय पर्व है, राष्ट्रीय त्योहार है 26 जनवरी, अगर इस दिन भी झंडे के नीचे ऐसे शब्दों का प्रयोग किया जाए तो आप ‘आतंकवादी’ हैं. इनको पाकिस्तान भेज देना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: Fighter Plane Crash in Morena: मुरैना में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, सुखोई-30 और मिराज क्रैश, एक पायलट की मौत

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मुस्लिम शब्द हटाने की मांग

उन्होंने कहा, “इनके पास पैसा नहीं है तो पैसा मैं दूंगा. ऐसे जाहिल लोग यहां से चले जाएं, क्योंकि यह हिंदुस्तान की तरक्की नहीं चाहते. पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी और देश तरक्की की राह पर बढ़ा हुआ है. आज हम देश की अर्थव्यवस्था को लेकर बात कर रहे हैं और यह बेईमान हिंदुस्तान का खाएंगे और पाकिस्तान का गीत गाएंगे, तो ऐसे षड्यंत्रकारियों को आतंकवादी श्रेणी में डालकर इन पर राष्ट्रद्रोह लगाकर जेल में डालना चाहिए.” ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री पीएम से अपील करता हूं कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से मुस्लिम शब्द हटाकर अलीगढ़ विश्वविद्यालय नाम रखा जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

6 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

12 minutes ago

गौतमबुद्ध नगर DM मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! वेतन से 5 लाख कटने के आदेश पर रोक बरकरार

Noida News: नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के डीएम मेधा रूपम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम…

16 minutes ago

‘नौकरी देने के लिए बुलाया…’ ग्वालियर में ऑफिस में महिला से हुआ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Gwalior Crime News: ग्वालियर में नौकरी दिलाने के बहाने 25 वर्षीय महिला को ऑफिस बुलाकर…

20 minutes ago

संगम फ़ाउंडेशन, लखनऊ ने 11वें ‘अवध रत्न पुरस्कार’ के विजेताओं को किया सम्मानित

शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया सम्मान; मंगलवार…

24 minutes ago

AI और चुनाव: भारत-यूके में नई राजनीतिक जंग, तकनीक से बढ़ेगी पारदर्शिता या भरोसे पर होगा असर?

भारत और यूके में चुनावी राजनीति में AI की बढ़ती भूमिका नई संभावनाएं और बड़े…

32 minutes ago