होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो ANI)
Amit Shah Karnataka visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय दो दिन के लिए कर्नाटक दौरे पर हैं. उन्होंने आज (शनिवार) हुबली (Hubli) में बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक स्टेडियम का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ सीएम बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे. बता दें कि अमित शाह अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने और एक रोड शो में शामिल होने के लिए आधी रात को कर्नाटक के हुबली पहुंचे हैं. इस दौरान उनका स्वागत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी सहित अन्य ने किया.
कर्नाटक यात्रा पर हुबली पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज के ‘अमृत महोत्सव’ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि,”सभी को पीएम मोदी की तरह अपना जीवन अपने देश के लिए जीना चाहिए और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए काम करना चाहिए”.
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ और बेलागवी में पार्टी की ओर से आयोजित एक रोड शो में भाग लेंगे. इसके अलावा अमित शाह बेलगावी जिले के कित्तूर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें- महाराजा सुहेलदेव को मिलना चाहिए भारत रत्न- ओपी राजभर के बेटे ने उठाई मांग
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह का कर्नाटक दौरा इस लिहाज से भी अहम है कि वहां पर इस साल अप्रैल महीने के बीच में या मई की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. गृह मंत्री शनिवार को धारवाड़ के कुंडगोल क्षेत्र में ब्रह्म देवरा मंदिर के पास रोड शो में भाग लेंगे. इसके बाद वे जनसभा में भी भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि दोनों कार्यक्रम शनिवार शाम को आयोजित किए जाएंगे.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह अपने दौरे पर विधानसभा की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. इस दौरान अमित शाह कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह कर्नाटक में पार्टी के विस्तार पर भी फोकस करेंगे और नई रणनीति बना सकते हैं.
Kaichi Dham new darshan rules: पिछले दिनों कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन…
Ahmedabad School Bomb Threat: अहमदाबाद में बुधवार को कम से कम 10 स्कूलों को बम…
Sri Lanka News: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी और पूर्व प्रथम महिला…
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…