होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने बनवाया मैचिंग टैटू (फोटो)
Priyanka Chopra & Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के सबसे लवेबल कपल्स में से एक हैं. इनकी लव स्टोरी से लेकर शादी तक की कहानी किसी फेरीटेल से कम नहीं है. एक्टर अक्सर निक जोनस संग अपनी लव लाइफ के बारे में अक्सर कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं. अब प्रिंयका ने एक नई बात का खुलासा किया है.
दरअसल भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके अमेरिकी पॉप स्टार पति निक जोनस ने मैचिंग टैटू बनवाया है. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने एक जैसे टैटू गुदवा रखे हैं. साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई. एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, देसी गर्ल ने अपने बॉडी टैटू दिखाए, जिसमें उनके दिवंगत पिता की लिखावट, दुनिया का नक्शा और तीन पंजे प्रिंट का टैटू शामिल है. एक्ट्रेस ने अपने कान के पीछे बने टैटू का मतलब समझाया, जो उनके पति ने भी अपनी बॉडी पर बनवाया है.
ब्रिटिश वोग के एक वीडियो में एक्ट्रेस ने कहा, मेरे कानों के पीछे एक चेक और एक बॉक्स है. मेरे पति ने इसी टैटू को अपनी बाहों में बनाया हुआ है. 40 वर्षीय अभिनेत्री ने निक की अत्यधिक विचारशील पति होने को लेकर प्रशंसा की, जिन्होंने उन्हें काफी प्रोत्साहित किया. बता दें कि निक ने सगाई के पांच महीने बाद दिसंबर 2018 में प्रियंका से शादी की थी. एक्ट्रेस ने कहा मेरे पति बहुत विचारशील हैं. जब वह आसपास होते है, तो मुझे लगता है कि सब ठीक हो जाएगा. उन्होंने मुझे बहुत शांत तरीके से चीजों को देखना सिखाया है. मैं एक बवंडर की तरह थी, अब भी हूं लेकिन वह ऐसे नहीं है.
बता दें कि निक अपनी पत्नी प्रियंका से 10 साल छोटे हैं. प्रियंका-निक की एक 12 महीने की बेटी मालती है. प्रियंका ने आगे कहा वह एक बुद्धिमान व्यक्ति है. जब मैं भूल जाती हूं या मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, तो वह मुझे समझाते है. वह लोगों में सबसे बेस्ट है.
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…