सर्वदलीय बैठक खत्म.
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) आयोजित की गई. बैठक में सभी विपक्षी पार्टियों ने नेताओं ने शिरकत की. बैठक में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके और पाकिस्तान स्थित आतंकी शिविरोें पर हुई सफल कार्रवाई को लेकर जानकारी दी गई. बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ हैं. सरकार की कोई आलोचना नहीं कर रहे हैं. सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) करीब डेढ़ घंटे चली. बैठक में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पीएम मोदी का संदेश भी सभी सदस्यों को दिया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बिना किसी नौकरशाह की मौजूदगी के हुई. राजनाथ सिंह का शुरुआती भाषण सिर्फ़ पांच मिनट का था, जिसमें उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए अभी फिलहाल ऑपरेशनल विवरण साझा नहीं किया जा सकता.
बाकी नेताओं को बोलने के लिए चार से पांच मिनट का समय दिया गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दो मुद्दे उठाए – एक भारतीय राफेल के मार गिराए जाने की मीडिया रिपोर्ट से संबंधित, और दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुपस्थिति पर सवाल उठाना. हालांकि, किसी भी नेता ने राफेल मामले पर सरकार से जवाब नहीं मांगा. राहुल गांधी ने दोहराया कि विपक्ष शुरू से ही सरकार के साथ था, उन्होंने कहा, “हां, चिंताएं हैं, लेकिन यह एक साथ होने का समय है.”
सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ऑपरेशन सिंदूर में 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला किया गया. करीब 100 आतंकवादी मारे गए. अभी पुख्ता जानकारी नहीं है. अभी गिनती जारी है. हम बात को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं. अगर पाकिस्तान करता है तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे.
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा आज की सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) में, मैंने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के लिए हमारी सशस्त्र सेनाओं और भारत सरकार की प्रशंसा की. मैंने यह भी कहा कि हमें टीआरएफ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इसे आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करना चाहिए. हमें संयुक्त राज्य अमेरिका से यह भी मांग करनी चाहिए कि वह टीआरएफ को देश में विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में नामित करे.
यह भी पढ़े-ं राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू, Operation Sindoor की दी जाएगी जानकारी
-भारत एक्सप्रेस
Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…
Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…
Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…
India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…