भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर जिलों में मिसाइल जैसी वस्तु के मलबे मिलने से हड़कंप मच गया है.
बुधवार देर रात 1:10 से 1:20 बजे के बीच अमृतसर के कथूनंगल इलाके के जठुवाल गांव में तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी. गांववालों ने आसमान में तेज रोशनी देखी और उसके बाद खेतों में धातु के टुकड़े मिले. सुरक्षाबलों और फोरेंसिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर मलबा जब्त कर लिया है. प्राथमिक जांच में यह किसी मिसाइल या प्रोजेक्टाइल का हिस्सा बताया जा रहा है.
होशियारपुर में भी इसी तरह का एक मलबा बरामद हुआ है, जो चीन निर्मित PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का हिस्सा बताया जा रहा है. यह मिसाइल पाकिस्तान एयर फोर्स इस्तेमाल करती है, जिससे शक जताया जा रहा है कि यह पाकिस्तान की ओर से फायर की गई हो सकती है.
भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते पंजाब की सीमा पर कई प्रोजेक्टाइल्स को इंटरसेप्ट कर हवा में ही नष्ट कर दिया. इसके कारण कई जिलों में तेज धमाके हुए और रात भर अफरा-तफरी का माहौल रहा. कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई थी, जिसे सुबह तक बहाल कर दिया गया.
सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं कि यह मिसाइलें कहां से दागी गईं और इनका मकसद क्या था. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नागरिक इलाकों में मलबा गिरने से लोगों में डर का माहौल है. स्थिति गंभीर बनी हुई है और पंजाब-LOC से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…
Nana Patekar Net Worth: नाना पाटेकर को 5 बजे के करीब अस्पताल लाया गया, जिसके…
Rise and Fall Season 2: रियालिटी शो 'Rise & Fall 2' में धमाल मचाने के…
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और एआई से तैयार की गई कथित तस्वीरों…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…