देश

800 करोड़ के GST घोटाले में झारखंड और बंगाल के 9 ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

रांची, 8 मई: करीब 800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने गुरुवार सुबह झारखंड और बंगाल में 9 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. झारखंड में रांची के तीन और जमशेदपुर में एक स्थान पर दबिश दी गई है. जिन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, वहां सुरक्षा के मद्देनजर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है.

इन कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, दोनों राज्यों के कारोबारियों ने कुल 14,325 करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी इनवॉइस बनाकर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया था. जिन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें शिवकुमार देवरा, सुमित गुप्ता, अमित गुप्ता एवं अन्य शामिल हैं.

पहले भी छापेमारी कर चुकी है ED

ईडी ने बंगाल में इस घोटाले में पहले भी छापेमारी की थी, जबकि झारखंड में इसे लेकर पहली बार कार्रवाई की जा रही है. आरोप है कि कारोबारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान बनाए और इनपुट टैक्स क्रेडिट का अनुचित लाभ लिया. बाद में इन फर्जी प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: “सिंदूर मतलब हमारी जान…” पहलगाम हमले में मारे गए मधुसूदन राव की पत्नी ने Operation Sindoor के लिए PM Modi को कहा शुक्रिया

जमशेदपुर से रामगढ़ तक छापेमारी  (ED raids)

उल्लेखनीय है कि इसी साल जनवरी महीने में जीएसटी निदेशालय की अन्वेषण टीम ने 100 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी घोटाले में रामगढ़ के सारूबडेड़ा और धनबाद के झरिया में छापेमारी की थी. इसी तरह जमशेदपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी आठ ठिकानों पर जीएसटी की टीम ने छापेमारी कर 150 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया था.

ED की रडार पर है ये कंपनियां

फर्जी जीएसटी इनवॉइस जारी कर घोटाले के इस मामले में जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित खाटू श्याम स्टील, जैसुका आयरन एंड पावर, बाबा श्याम स्टील, श्री स्टील, विवान इंटरप्राइजेज, एनएच-33 स्थित रिवाह रिसॉर्ट और आदित्यपुर स्थित मातेश्वरी इंजीनियरिंग सहित कई अन्य कंपनियां ईडी जांच के रडार पर हैं. फिलहाल इस मामले में जांच एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

राज्यसभा उपचुनाव: बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी पर लगाया दांव, मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की रिक्त राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी…

22 minutes ago

10 अरब डॉलर की ऑरेंज इकोनॉमी! Gen-Z के कंटेंट क्रिएटर्स कैसे बदल रहे हैं भारत की तस्वीर?

Orange Economy: ऑरेंज इकोनॉमी क्या है और Gen-Z कंटेंट क्रिएटर्स इससे कैसे कमाई कर रहे…

26 minutes ago

अब पूरी दुनिया अपनाएगी भारत का डिजिटल फॉर्मूला! UPI की सफलता देख हैरान हुए ग्लोबल साउथ के देश, जानिए कैसे बदल रही तस्वीर

UPI Digital Payments: भारत के UPI-led डिजिटल पेमेंट मॉडल और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर ने किस…

28 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब इजरायल चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप को लगी है ‘क्रेडिट’ लेने की बीमारी?

Donald Trump Israel Election: इजरायल संसदीय चुनाव (Knesset Election) के शुरुआती रुझानों में बेंजामिन नेतन्याहू…

32 minutes ago

जीरो-वेस्ट स्मार्ट डस्टबिन: स्कूली छात्रों का अनोखा आविष्कार

पूर्वी यूपी के स्कूलों में नन्हे कोडर्स ने सेंसर और कोडिंग की मदद से 'जीरो-वेस्ट…

34 minutes ago