देश

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक शुरू, Operation Sindoor की दी जाएगी जानकारी

Operation Sindoor: सरकार गुरुवार को “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और उसके बाद की स्थिति पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित कर रही है. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शीर्ष सरकारी अधिकारियों और विपक्षी नेताओं ने की ये दूसरी बैठक है.

भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. ऑपरेशन के एक दिन बाद सरकार ने गुरुवार सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई है. केंद्र सरकार बैठक के सदस्यों को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी देगी.

भारत के अगले कदमों पर की जाएगी चर्चा

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कहा कि सर्वदलीय बैठक 8 मई को सुबह 11 बजे संसद परिसर के संसद पुस्तकालय भवन में समिति कक्ष: जी-074 में होगी. संभावना है कि बैठक के दौरान हमले के बाद की स्थिति और भारत के अगले कदमों पर चर्चा की जाएगी.

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस जयशंकर, जे पी नड्डा और निर्मला सीतारमण ने सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे, जबकि कांग्रेस से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, तृणमूल कांग्रेस के संदीप बंदोपाध्याय और डीएमके के टी आर बालू बैठक में प्रमुख विपक्षी नेताओं में शामिल हैं.

पाकिस्तान की गोलीबारी से अब तक 15 मौतें

बुधवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार की गई गोलाबारी में 15 नागरिक और एक भारतीय सेना अधिकारी की मौत हो गई. दो सीआरपीएफ जवानों सहित 50 से अधिक लोग घायल हो गए. यह शेलिंग ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने के बाद से तेज हो गया. बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के सीमावर्ती राज्यों से ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस्लामाबाद द्वारा मंजूर किए गए किसी भी संभावित जवाबी हमले के खिलाफ बुनियादी ढांचे को तैयार करने को कहा है.


ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद दिल्ली से लेकर राजस्थान, गुजरात, बिहार और हिमाचल प्रदेश में किया गया मॉक ड्रिल, बजे युद्ध वाले सायरन, ब्लैकआउट भी हुआ


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

2 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

3 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

3 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

3 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

4 hours ago