देश

सिर्फ आरोपितों को ही समन जारी कर सकता है विशेष न्यायालय: हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 190मे 193के तहत कोर्ट अपनी जानकारी के आधार पर चार्जशीट से बाहर आरोपी के खिलाफ सम्मन जारी कर सकती है किंतु पाक्सो एक्ट की धारा 33मे यह अधिकार विशेष जज को नहीं है.वह पुलिस रिपोर्ट या कंप्लेंट पर ही संज्ञान लेकर सम्मन जारी कर सकती है.अपनी जानकारी के आधार पर पाक्सो एक्ट के विशेष जज को विवेचना में अलग हुए आरोपी को सम्मन जारी करने का अधिकार नहीं है.

कोर्ट ने अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष जज पाक्सो एक्ट बरेली के याचियों के विरूद्ध जारी सम्मन आदेश 29मई 24को अवैध करार देते हुए रद कर दिया है और विशेष अदालत को नियमानुसार नये सिरे से संज्ञान लेने का निर्देश दिया है.

चार्जशीट से बाहर याचियों को तलब करना गलत

कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि याचियों के खिलाफ जारी सम्मन ही रद किया गया है. चार्जशीट में शामिल आरोपी के खिलाफ केस कार्यवाही चलेगी. यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की एकल पीठ ने दिशा व एक अन्य की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है.

याचिका पर अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह ने बहस की. इनका कहना था कि विशारतगंज थाने में याचीगण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363,366,व120बी तथा पाक्सो एक्ट की धारा 16/17के तहत एफआईआर दर्ज की गई. विवेचना अधिकारी ने याची एक का नाम एफआईआर में नहीं होने व चार्जसीट में शामिल न करने तथा याची दो के खिलाफ सबूत न मिलने के कारण चार्जशीट से बाहर कर दिया.केवल एक आरोपी अजीत के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की.

किंतु विशेष जज पाक्सो ने आरोपी सहित याचियों के खिलाफ सम्मन जारी कर तलब किया.जिसकी वैधता को यह कहते हुए चुनौती दी गई कि विशेष जज को केवल चार्जशीट में आरोपी या कंप्लेंट मिलने पर ही संज्ञान लेकर सम्मन जारी करने का अधिकार है. याचियों के खिलाफ न तो चार्जशीट है और न ही कोई कंप्लेंट दाखिल है. इसलिए सम्मन आदेश सहित केस कार्यवाही रद किया जाय. कोर्ट ने कानूनी उपबंधो पर विचार किया और विशेष जज के आदेश को रद कर दिया.

ये भी पढ़ें: गाजीपुर: ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मान समारोह में Bharat Express के CMD उपेन्‍द्र राय का भव्य स्वागत, देखें PHOTOS

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

दिवाली पर 12 लाख कर्मचारियों की खुलेगी किस्मत! 5% DA बढ़ते ही सैलरी में बंपर उछाल; जानें किसको कितना फायदा

DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…

19 minutes ago

छू कर खेल को समझने की नई क्रांति, कैसे युवा इंजीनियर दिव्यांग एथलीट्स के लिए बदल रहे हैं खेल की दुनिया

Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…

23 minutes ago

ड्रोन डॉक्टर्स ऑफ नॉर्थ-ईस्ट: युवा पायलटों ने बदली मेडिकल डिलीवरी की तस्वीर, 80% तक घटा इंतजार

Medical Drone Delivery: भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी…

34 minutes ago

कर्नाटक में दूध हुआ महंगा, 8 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम, 1 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

Milk Price Hike: कर्नाटक सरकार ने 1 नवंबर 2026 से दूध की कीमत में 8…

43 minutes ago

अर्नब के कहर का असर? सहारनपुर में फटा आसमान, मस्जिद का गुंबद चकनाचूर; देखें VIDEO

Saharanpur News: सहारनपुर में आकाशीय बिजली के कहर से मस्जिद का गुंबद ढह गया है.…

50 minutes ago