Bharat Express DD Free Dish

गाजीपुर: ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मान समारोह में Bharat Express के CMD उपेन्‍द्र राय का भव्य स्वागत, देखें PHOTOS

गाजीपुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय ने स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की. शाम को उन्‍हें ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया.

Upendrra Rai In ghazipur news

ब्रह्महर्षी वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय ने आज कई कार्यक्रमों में शिरकत की. 26 जून 2025 को सुबह लगभग 11 बजे से स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्‍होंने स्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

उसके बाद वे ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर वहां 20 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्‍य लोगों को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण और दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया. यहां तस्वीरों में स्थानीय पदाधिकारी और लोग उपेन्‍द्र राय का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं.

महाचंद्र प्रसाद ऋषिकांत राय, त्रिलोकी राय, राजीव राय, आशीष राय समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय की मौजूदगी में कार्यक्रम को और गरिमामय बनाया.

यह भी पढ़िए: स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि: गाजीपुर में विशेष आयोजन, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपेंद्र राय का जोरदार स्वागत किया. तस्वीरों में बड़ी संख्या में लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जो इस आयोजन के उत्साह को दर्शाता है. इस अवसर पर CMD उपेन्‍द्र राय ने भी स्थानीय समुदाय के सहयोग की सराहना की और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के प्रयासों में योगदान देने की बात कही.

इस कार्यक्रम से पहले भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय स्वामी सहजानंद सरस्वती स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए थे. जहां उन्‍होंने गाजीपुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. आयोजन स्‍थल की तस्वीरों में उन्हें दीप प्रज्वलित करते हुए देखा जा सकता है, जहां स्वामीजी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.

यह भी पढ़िए: स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि: महान दण्ड संन्यासी को भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय ने गाजीपुर में अर्पित की श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read