देश

Allahabad University: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल, गाड़ियों में तोड़फोड़, बाइकों में लगाई आग, सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग का आरोप

Allahabad University: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों और सिक्योरिटी गार्डो में विवाद हो गया. जिसके बाद छात्रों ने जमकर उपद्रव किया और विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने आगजनी भी की. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल बताए जा रहे हैं. सुरक्षा गार्डों और छात्रों के बीच ईंट-पत्थर भी चले. हालांकि अभी हालात पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है.

जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी और छात्र संघ बहाली की मांग कर रहे छात्रों ने छुट्टी का दिन होने के बाद भी छात्र संघ भवन पर बंद ताले को खोलने की कोशिश की. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की. इसी बीच दोनों पक्षों में बवाल हो गया. गुस्साए छात्रों ने कई बाइकों को आग के हवाले कर दिया, तो वहीं कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मी ने विवाद के दौरान फायरिंग की. जिसके बाद ये बवाल और ज्यादा बढ़ गया.

सुरक्षाकर्मी ने की फायरिंग

प्रयागराज पुलिस का कहना है कि पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक कार से विश्वविद्यालय के अंदर जा रहे थे. जिन्हें सुरक्षा गार्ड ने रोक लिया. जिसके बाद छात्र नेता ने सुरक्षा कर्मी को थप्पड़ मार दिए. जिसके बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने विवेकानंद को मारा-पीटा. घटना की सूचना पाकर छात्र इकठ्ठा हो गए और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की. जिस पर सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग की.

मुकदमा दर्ज कर होगी कार्रवाई- पुलिस आयुक्त

वहीं, बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त रमित शर्मा मौके पर पहुंच गए. उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र के मुताबिक यह बैंक में किसी काम से आया था जिसके बाद इनकी कॉलेज के गार्ड और छात्रों से झड़प हुई. इनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज़ किया जा रहा है. स्थिति नियंत्रण में है और जो भी वीडियो साक्ष्य प्राप्त होंगे उस आधार पर जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें : बीजेपी के हल्लाबोल अभियान से पश्चिम बंगाल की सियासत गरमाई, आगजनी और तोड़फोड़

वहीं, इस मामले में एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है. पुलिस कमिश्नर प्रयागराज समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

5 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

15 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

28 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

30 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

32 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

34 minutes ago