-भारत एक्सप्रेस
Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)/ Twitter
Lionel Messi FIFA: लियोनल मेसी पिछले दो दशक से जो सपना देख रहे हैं, वो 18 दिसंबर 2022 को पूरा हुआ. मेसी आखिरकार अब विश्व कप विजेता हैं. जो यकीनन सभी समय के महानतम फुटबॉलर हैं, उन्होंने अपने वर्ल्ड कप के आखिरी टूर्नामेंट में ये मुकाम हासिल किया. 35 वर्षीय (Lionel Messi) इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए कतर वर्ल्ड कप उनके करियर का पांचव टूर्नामेंट था. साथ ही उनकी टीम अर्जेंटीना को 36 साल के इंतजार के बाद फीफा ट्रॉफी मिली है. बता दें, मेसी के करियर का ये दूसरा फाइनल मुकाबला था और इस बार उन्होंने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया.
मेसी ने पोस्ट किया एक खूबसूरत संदेश
मेसी का ख्वाब रविवार को मुकम्मल हो गया. एक ऐसा फाइनल मैच, जिसे बयां कर पाना लफ्जों के परे है. क्योंकि इस मैच में जहां खिलाड़ियों के बीच नोक झोंक भी दिखी, वहीं अपनी-अपनी टीमों के लिए इमोशन भी साफ नजर आया. मैच कांटे की टक्कर का था जहां मेसी की टीम ने बाजी मारी. जीत के बाद लियनोल मेसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर एक खास पोस्ट की. तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा.
ये भी पढ़ें: Lionel Messi Records: मेसी के कदमों में पूरी दुनिया, सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, बनाए कई धाकड़ रिकॉर्ड
मेसी ने लिखा, ‘विश्व चैंपियंस! मैंने कई बार सपना देखा था, मैं इसे इतना चाहता था कि मुझे अभी भी तक विश्वास नहीं हो रहा है कि हमने यह कर दिखाया. मेरे परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद, उन सभी लोगों का धन्यवाद, जिन्होंने मुझपर भरोसा दिखाया. फीफा वर्ल्ड कप जीतना सभी अर्जेंटीनावासियों का भी सपना था.. हमने यह कर दिखाया. अर्जेंटिना हम जल्दी वापस आ रहे हैं.
मेसी के कदमों में पूरी दुनिया
बात अगर फाइनल मुकाबले की करे तो ये मैच रविवार (18 दिसंबर) को लुसैल आइकॉनिक स्टेडियम में खेला गया, जिसमें लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला 2018 के विजेता फ्रांस से था. 90 मिनट और 30 मिनट के एक्सर्टा टाइम के बाद मैच 3-3 से समाप्त होने के बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में गया, जहां फ्रांस को 2-4 से हार मिली.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…