खेल

Rohit Sharma: दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे भारतीय कप्तान! सामने आई बड़ी अपडेट

Rohit Sharma ruled out of Dhaka Test: टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान अंगूठे में लगी चोट के कारण चटगांव टेस्ट से बाहर होने के बाद रोहित इलाज के लिए मुंबई गए थे. यह उम्मीद की जा रही थी कि दूसरा और अंतिम मैच शुरू होने तक रोहित फिट हो जाएगा. हालांकि, अब ये खबर आ रही है कि गुरुवार, 22 दिसंबर को खेल शुरू होने तक रोहित फिट नहीं हो पाएंगे.

दूसरा टेस्ट भी नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित अभी भी अंगूठे की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. बता दें, रोहित वनडे मैच के दौरान स्लिप में कैच लेने की कोशिश करते हुए चोटिल हुए थे. रिपोर्ट में कहा गया है कि बतौर बल्लेबाज वो खेलने में सक्षम हो सकते हैं. हालांकि, फील्डिंग के दौरान उनकी चोट को लेकर चिंता बनी रहेगी क्योंकि अगर उन्हें फिर से गेंद उस चोट पर लगी , तो इससे चोट और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: कैसे ‘हीरो से जीरो’ बना ये गोलकीपर, ‘गोल्डन ग्लव्स’ ट्रॉफी लेकर की शर्मनाक हरकत!

2 दिन पहले फिट होने का दावा

आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले ही खबर आई थी कि रोहित अब फिट हैं. रिपोर्ट्स में बताया गया कि टीम इंडिया के कप्तान दूसरे टेस्ट में टीम के साथ जुड़ जाएंगे और उनके खेलने की उम्मीद हैं. वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो अभी फिट नहीं है. हालांकि, अभी इस मामले में बीसीसीाई की तरफ से इस मामले पर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर…

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. इस जीत ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बंपर फायदा दिया था. वहीं साउथ अफ्रीका कि हार के बाद भारत टेबल में टॉप-2 में आ गया है. अगर टीम इंडिया दूसरा टेस्ट मैच जीतने में कामयाब होती है तो मेहमान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के टिकट के और करीब आ जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago