देश

अलवर में ‘बुलेट’ का बवाल: पटाखा फोड़ने पर बाइक जब्त हुई तो थाने पर बोला धावा, 17 थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

राजस्थान के अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना में बुधवार देर रात उस समय हालात बेकाबू हो गए, जब बुलेट बाइक से पटाखे फोड़कर स्टंट कर रहे युवकों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया. मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और करीब 100 से अधिक लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया. पथराव, लाठी-डंडों और तोड़फोड़ में थाना अधिकारी धर्म सिंह सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए.

पुलिस में दर्ज की गई शिकायत

पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे दो युवक बुलेट बाइक से स्टंट करते हुए तेज धमाकेदार आवाज निकाल रहे थे और पटाखे फोड़ रहे थे. इलाके के लोगों ने इसकी शिकायत गोविंदगढ़ थाना पुलिस से की. सूचना पर पहुंचे ASI ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक पुलिसकर्मी से उलझ गए. इसके बाद पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले आई.

थाने पर पथराव किया गया

बताया जा रहा है कि बाइक जब्त किए जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और बाइक छोड़ने की मांग करने लगे. पुलिस द्वारा मना करने पर भीड़ उग्र हो गई और थाने पर पथराव शुरू कर दिया. देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिसकर्मियों को खुद को बचाने के लिए अंदर शरण लेनी पड़ी. पथराव में थाना अधिकारी धर्म सिंह के चेहरे पर गंभीर चोट आई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उनके चेहरे पर आठ टांके लगाए गए.

17 थानों की पुलिस ने काबू किया

घटना के बाद पूरे थाना परिसर में खून के निशान और टूटे कांच बिखरे पड़े मिले. हमलावरों ने पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. हालात पर काबू पाने के लिए अलवर जिले के करीब 17 थानों की पुलिस को गोविंदगढ़ बुलाना पड़.

20 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में राजकार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस पर हमले और पथराव सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. अब तक करीब 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.


ये भी पढ़ें: Bengal New CM: सुवेंदु अधिकारी अब बंगाल के CM, 26 साल बाद सूबे में होंगे डिप्टी सीएम, जानिए कौन-कौन बनेंगे मंत्री


इस घटना ने एक बार फिर राजस्थान में सोशल मीडिया स्टंट और बुलेट बाइक के साइलेंसर मॉडिफिकेशन के बढ़ते ट्रेंड पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पिछले कुछ समय से प्रदेश में बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने और सड़क पर स्टंट करने के मामले तेजी से बढ़े हैं, जिन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. लेकिन गोविंदगढ़ की घटना ने यह भी दिखाया कि छोटी कार्रवाई किस तरह कानून-व्यवस्था की बड़ी चुनौती बन सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

17 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

19 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

22 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

50 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

53 minutes ago