देश

अलवर: बुलेट के पटाखों पर टोका तो भड़क उठी भीड़, 100 से अधिक लोगों ने थाने पर किया पथराव; थानाधिकारी के चेहरे पर आए 8 टांके

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां गोविंदगढ़ में अराजक तत्वों का ऐसा दुस्साहस देखने को मिला कि पुलिस भी दंग रह गई. महज एक बाइक जप्त करने की बात पर सौ से ज्यादा लोगों की भीड़ ने थाने को ही अपना निशाना बना लिया. इस हिंसक हमले में थानाधिकारी सहित कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए हैं.

क्या था पूरा मामला?

बात शुरू हुई बुधवार रात करीब 11 बजे, जब दो युवक बाइक पर स्टंट करते हुए सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे. वे अपनी बुलेट बाइक से बार-बार ‘पटाखे’ फोड़ रहे थे, जिससे आसपास के ग्रामीणों की नींद में खलल पड़ रहा था. परेशान होकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंचे एएसआई ने जब युवकों को ऐसा करने से मना किया, तो वे पुलिस से ही उलझ गए. मामला बढ़ता देख पुलिस ने नियम के तहत उनकी बुलेट बाइक को जप्त कर लिया और थाने ले आई.

थाने को बनाया निशाना, मची अफरा-तफरी

पुलिस की यह कार्रवाई उन युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि कुछ ही देर में करीब 100 से ज्यादा लोगों की उग्र भीड़ थाने पर इकट्ठा हो गई. बिना किसी बातचीत के भीड़ ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी. पत्थर इतनी तेजी से फेंके जा रहे थे कि पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते थाने के अंदर खून बिखर गया और पुलिस की गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए.

ये भी पढ़ें- अस्पताल है या गुंडों का मोहल्ला! इतने बीप की सुन नहीं पाएंगे अलीगढ़ JNMC के तीमारदार और डॉक्टरों की वीडियो

थानाधिकारी को आईं गंभीर चोटें

इस हमले में थानाधिकारी धर्म सिंह सबसे बुरी तरह घायल हुए. उनके चेहरे पर पत्थर लगने से गहरा घाव हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों को उनके चेहरे पर 8 टांके लगाने पड़े हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया.

अब तक की कार्रवाई

इस घटना ने खाकी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हमलावरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस उपद्रव में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

3 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

29 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

29 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

46 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

60 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago