Amanatullah Khan on Tahir Hussain: फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए खौफनाक दंगों के दौरान आईबी अफसर अंकित शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. अब 6 साल बाद दिल्ली की एक अदालत ने इस खौफनाक मर्डर केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 लोगों को दोषी करार दिया है. लेकिन, इस फैसले के आते ही दिल्ली की सियासत में एक नया भूचाल आ गया है. ‘आप’ के कद्दावर नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान ने कातिल ताहिर हुसैन के लिए सरेआम अपना दर्द जाहिर कर दिया है.
अदालत का फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी के मुस्लिम चेहरे अमानतुल्लाह खान ने ताहिर हुसैन के पक्ष में बयान देकर सबको चौंका दिया. अमानतुल्लाह ने कहा कि आज अदालत के जरिए पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली दंगों में दोषी करार दिए जाने पर बहुत दुखी हूं. अल्लाह उसके घरवालों को सब्र अता करे. हमारा कानून पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि ताहिर हुसैन को ऊपरी अदालत (High Court) से इंसाफ जरूर मिलेगा.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली दंगों के मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार दिए जाने पर AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, “यह फ़ैसला सेशन कोर्ट से आया है और उम्मीद है कि इसके ख़िलाफ़ हाई कोर्ट में अपील की जाएगी, जहाँ न्याय मिलने की उम्मीद है…” pic.twitter.com/q7aHCYOMQY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 13, 2026
अमानतुल्लाह (AAP MLA Amanatullah Khan) के इस बयान से मचे बवाल के बीच, आम आदमी पार्टी ने तुरंत डैमेज कंट्रोल करते हुए ताहिर हुसैन से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया. पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया कि 27 फरवरी 2020 को एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर ताहिर हुसैन को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था. ‘आप’ ने यह भी दावा किया कि ताहिर हुसैन ने बाद में दिल्ली विधानसभा चुनाव AIMIM (असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी) के उम्मीदवार के रूप में लड़ा था, जिससे मुस्तफाबाद सीट पर मुस्लिम वोट बंटे और बीजेपी को फायदा हुआ.
ये भी पढ़ें: ‘राम मंदिर से भी बड़ी चोरी’ मौलाना शहाबुद्दीन ने खोली वक्फ बोर्ड की पोल, सीएम योगी को लिखा पत्र
आपको बता दें कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने ताहिर हुसैन के अलावा हसीन (मुल्लाजी), नजीम, कासिम और समीर खान को आईबी अफसर की हत्या का दोषी ठहराया है. फरवरी 2020 में सीएए (CAA) के विरोध में भड़की हिंसा के दौरान अंकित शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और उनका शव चांद बाग पुलिया इलाके में खजूरी खास के एक नाले से बरामद हुआ था. इन दंगों में 53 लोगों की जान गई थी.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…