देश

श्रावण पूर्णिमा पर संपन्न होगी अमरनाथ यात्रा, जानिए अब तक कितने लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

हिमालय की चोटियों के बीच हजारों मीटर ऊंचाई पर पवित्र अमरनाथ की गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ है. श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SSB) की ओर से बताया गया है कि 29 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद से पिछले 15 दिनों में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं.

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SSB) के अधिकारियों ने कहा कि रविवार को 4,889 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ था. जिसमें पहला सुरक्षा काफिला 78 वाहनों में 1,896 तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह 3:05 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ. दूसरा सुरक्षा काफिला 105 वाहनों में 2,993 तीर्थयात्रियों को लेकर सुबह 3:55 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुआ.

इस बार अमरनाथ यात्रा 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन त्योहार के साथ संपन्न होगी. यहां जाने के लिए भक्त या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग से या फिर उत्तर कश्मीर बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं. श्रद्धालु या तो 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग से यात्रा करते हैं या फिर 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से यात्रा करते हैं.

यहां तक पहुंचने में लगते हैं 4-5 दिन

पहलगाम मार्ग का उपयोग करने वालों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार से पांच दिन लगते हैं, जबकि बालटाल मार्ग का उपयोग करने वाले लोग गुफा मंदिर के अंदर ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं. बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के दौरान लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं.

52 दिन में पूरी होगी इस बार यात्रा

अधिकारियों ने कहा कि अमरनाथ की पवित्र गुफा कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इस वर्ष की यात्रा 52 दिनों के बाद 29 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन त्योहार के साथ संपन्न होगी। उन्‍होंने कहा कि 4,889 यात्री आज सुबह दो सुरक्षा काफिलों में भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए.

यह भी पढ़िए: पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रोजाना हजारों तीर्थयात्री जम्मू-कश्मीर जा रहे, जानें कब पूरी होगी यात्रा

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

4 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

18 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

21 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

27 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

31 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

48 minutes ago