देश

Bihar: शहीद की बहन की शादी में पहुंचे CRPF जवान; निभाया भाई का फर्ज, लोगों की नम हुई आंखें-Video

Bihar: बिहार के लखीसराय से दिल को छू लेने वाली खबर सामने आ रही है. यहां पर शहीद सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार की बहन की शादी में CRPF जवान पहुंचे और भाई का पूरा फर्ज निभाया. इस पल को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गई. सभी रोशन कुमार को याद कर सिसक रहे थे. इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जवान शहीद की बहन को वरमाला के लिए स्टेज पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

इस शादी को लेकर गांव से लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है. गांव वालों का कहना है कि उनको तो यकीन ही नहीं हो रहा कि शहीद रोशन कुमार की बहन की शादी के दिन सीआरपीएफ के जवान गांव में पहुंचे और भाई की जिम्मेदारी निभाई.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: सरयू आरती स्थल पर 10 करोड़ रुपए से साकार होगी ये बड़ी योजना…भक्तों को आरती दर्शन में नहीं होगी मुश्किल

शहीद के परिजन भी शादी में पहुंचे जवानों को देखकर भावुक हो गए और लिपट कर सिसक कर रोने लगे. शादी में पहुंचे एक कोबरा बटालियन अधिकारी ने कहा कि जवानों का फर्ज होता है कि वो देश की सेवा करे. रोशन ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी जान दी. बटालियन के जवानों ने इकलौती बहन की शादी में पहुंचकर भाई का फर्ज निभाया ताकि परिजनों को किसी तरह का मलाल न हो. इस दौरान शादी में उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम दिखाई दे रही थी.

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

बता दें कि इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग जवानों की खूब तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं जवानों ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शहीद की बहन की शादी की फोटो और वीडियो शेयर की है.

2019 में हुए थे शहीद

बता दें कि सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन में तैनात एसआई रोशन कुमार 13 फरवरी 2019 को असुरैन, थाना-लुटुवा, जिला-गया में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हो गए थे. तो वहीं उनकी इकलौती बहन की शादी की खबर मिलते ही उनके साथी उनके घर पर पहुंचे और भाई का फर्ज निभाया और आर्थिक मदद भी दी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

15 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

24 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

26 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

1 hour ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago