देश

अमरनाथ यात्रा काफिले में चार बसों की टक्कर, 25 यात्री घायल

Amarnath Yatra के दौरान रामबन जिले के चंदरकोट लंगर साइट के पास एक हादसे में कम से कम 25 यात्री घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब पहलगाम जा रही यात्रा के काफिले में चार बसें आपस में टकरा गईं.

अधिकारियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे पीछे आ रही तीन अन्य बसें भी उसकी चपेट में आ गईं.

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुट गईं.

रामबन के उपायुक्त ने दी हादसे की जानकारी

रामबन के उपायुक्त इलियास खान ने अस्पताल का दौरा कर घायलों की स्थिति का जायजा लिया. डीसी खान ने कहा-

“ब्रेक फेल होने के कारण चार वाहन आपस में टकरा गए. करीब 20-25 यात्री घायल हुए हैं, ज्यादातर को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है.”

उन्होंने बताया कि घायलों के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर दी गई है. “हमने यात्रियों के लिए दूसरी बसों की व्यवस्था कर दी है ताकि discharged yatri भी अपनी यात्रा जारी रख सकें.”


ये भी पढ़ें- दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग, एक की मौत, FIR दर्ज


-भारत एक्सप्रेस

Vikas Abrol

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

2 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

57 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago