Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग, एक की मौत, FIR दर्ज

दिल्ली के करोल बाग में विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में भीषण आग लग गई, जिसमें 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. हादसे ने आग सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.

Delhi fire incident

दिल्ली के करोल बाग इलाके में शनिवार को एक बड़े हादसे में विशाल मेगा मार्ट के एक शो-रूम में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. यह शो-रूम पदम सिंह रोड स्थित एक चार मंजिला इमारत में बना है, जिसका पता 10209/10, सेकंड फ्लोर है. यहां कपड़े और ग्रॉसरी के सामान की बिक्री होती है.

मौके पर भेजी गई दमकल विभाग की छह गाड़ियां

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं. दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया, लेकिन तब तक इमारत में धुआं और गर्मी का असर गंभीर रूप ले चुका था. मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाया गया.

एक व्यक्ति के लापता होने की जताई गई आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की आशंका जताई गई थी, जिसकी तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया गया. इसी दौरान 25 वर्षीय कुमार धीरेंद्र प्रताप सिंह को इमारत की लिफ्ट में बेहोशी की हालत में पाया गया. उन्हें तुरंत RML अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के नरेला में स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों आरोपी घायल

घटना के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंची

घटना के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम भी पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई. करोल बाग थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है, और मामले की जांच की जा रही है कि आग लगने का कारण क्या था — शॉर्ट सर्किट, लापरवाही या अन्य कोई तकनीकी खामी.

हादसे ने एक बार फिर अग्नि सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल

फायर डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम यह भी जांच कर रही है कि आग लगने के समय इमारत में मौजूद लोगों को समय पर बाहर निकाला गया या नहीं, और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. इस हादसे ने एक बार फिर दिल्ली के व्यावसायिक इलाकों में अग्नि सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital