क्राइम

बिहार में नरसंहार! सिवान में दिनदहाड़े 5 लोगों को तलवार से काट डाला, 3 लोगों की हुई मौत, जानें पूरी कहानी…

बिहार के सिवान में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीच बाजार में तलवार, फरसे से लैस होकर कुछ लोग पहुंचे और 5 लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं हमले में घायल 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. वारदात के बाद सभी दुकानें बंद कर दी गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह घटना सिवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया चौक का है. बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है. मृतकों की पहचान कौड़िया वैश्य टोली निवासी मुन्ना सिंह, पूर्व मुखिया अखिलेश सिंह के इकलौते बेटे रोहित सिंह और कन्हैया सिंह पुत्र राज नारायण सिंह के रूप में हुई है.

फरसा और तलवार लेकर पहुंचे थे आरोपी

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम को करीब 4.30 बजे कुछ लोग बाइक और स्कॉर्पियो पर सवार होकर मलमलिया चौक पहुंचे. उनके हाथों में फरसा, तलवार और अन्य धारदार हथियार थे. मलमलिया चौक पर पहले से ही मुन्ना सिंह मौजूद थे. चौक पर पहुंचते ही आरोपियों ने पहले मुन्ना सिंह की हत्या की. जिसके बाद मलमलिया-मसरक रेलवे ओवरब्रिज की दूसरी तरफ मौजूद कौड़िया वसंती के पास रोहित सिंह और कन्हैया सिंह की हत्या कर दी. हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है. आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों की एक बाइक में आग लगा दी.

ये भी पढ़ें- उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, घर के पास ही घात लगाए बैठे थे अपराधी, 2018 में बेटे की भी ऐसे ही हुई थी हत्या

3 दिन पहले लिखी गई थी स्क्रिप्ट

सूत्रों के मुताबिक यह वारदात पुरानी रंजिश को लेकर हुई है. मृतकों और आरोपियों के बीच पुराना विवाद चल रहा था. मृत कन्हैया सिंह ने तीन दिन पहले गुरुवार को ही 7 लोगों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट का केस दर्ज कराया था. जिसके बाद ही आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई. कुछ लोगों का कहना है कि आरोपियों ने समझौता कराने के नाम पर युवकों को मलमलिया बाजार बुलाया था. जहां उनकी हत्या कर दी गई.

शराब धंधेबाज है मुख्य आरोपी

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी शराब का धंधेबाज है. केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए स्क्रिप्ट लिख दी थी. उसी के तहत शुक्रवार की शाम को दो दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर पहुंचे और इनकी हत्या कर दी.

वहीं लोगों ने बताया है कि घटना के करीब एक घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. तबतक सभी आरोपी फरार हो चुके थे. पुलिस के मौके पर पहुंचने पर लोगों ने जमकर विरोध और नारेबाजी की. डीआईजी सारण निलेश कुमार ने भगवानपुर हाट के थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी को सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है. पुलिस छापेमारी कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

12 minutes ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

22 minutes ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

48 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

1 hour ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 hours ago