देश

अमरनाथ यात्रा का आगाज; पीएम मोदी बोले- ‘सौभाग्यशाली अनुभव’, स्थानीय लोगों के लिए की ये खास अपील

जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के साथ ही देशभर से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. पहले दिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शिवभक्तों को शुभकामनाएं दीं और इस यात्रा को जीवन का एक बेहद खास और सौभाग्यशाली अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर हर साल लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भावनाओं से जुड़ा एक अविस्मरणीय पल होता है.

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जैसे ही ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पहली पूजा होती है, वैसे ही भक्तों के लिए पवित्र गुफा के द्वार खुल जाते हैं और आस्था की यह यात्रा शुरू हो जाती है. देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी भाषा, परंपरा और संस्कृति के साथ महादेव के दर्शन का संकल्प लेकर यहां पहुंचते हैं.

प्रशासन और सुरक्षाबलों की भूमिका की सराहना

पीएम मोदी ने यात्रा के सुचारु संचालन में लगे सभी लोगों की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर प्रशासन हर साल बेहद जिम्मेदारी और सेवा भाव से इस यात्रा का संचालन करते हैं. इसके साथ ही भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, बीएसएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी सभी इस पवित्र यात्रा को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

श्रद्धालुओं के लिए पांच अहम संकल्प

प्रधानमंत्री ने यात्रियों से अपील की कि वे इस यात्रा के दौरान पांच संकल्प जरूर लें. सबसे पहले, यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखना और नियमों का पालन करना. दूसरा, प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करना, खासकर मौसम और रास्तों की कठिनाइयों को ध्यान में रखना.

तीसरा संकल्प ‘वोकल फॉर लोकल’ से जुड़ा है, जिसमें यात्रियों से कहा गया है कि वे अपने खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों पर खर्च करें ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों की आजीविका को सहारा मिल सके.

चौथा संकल्प रक्षाबंधन के दिन ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने भाई या बहन को एक पौधा भेंट करने का है. और पांचवां संकल्प है पूरे साल ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना.

अपने संदेश के अंत में प्रधानमंत्री ने कामना किया की बाबा बर्फानी सभी भक्तों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित बनाएं, ताकि मिलकर एक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सके.

ये भी पढ़ें: “यह एनकाउंटर नहीं हत्या है…” भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान, घुटनों के बल बैठकर दी श्रद्धांजलि

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

31 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

42 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago