Sambhal Land Scam
Sambhal Land Scam: जिस उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ मंच पर खड़े होकर भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान करते हैं. उस यूपी में अधिकारी ही सरकारी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला संभल जिला से सामने आया है.
जहां संभल में सरकारी जमीन घोटाले के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मामले में एक अधिशासी अधिकारी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि यह जमीन घोटाला करीब 101 करोड़ रुपये का है. पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित किया है.
बताया जा रहा है कि यह घोटाला संभल के मुरादाबाद रोड पर मौजूद सरकारी जमीन का है. इस सरकारी भूमि को अधिकारियों ने कथित रूप से मिलीभगत कर बेचने की साजिश रची. आरोप है कि अधिकारियों ने हाईकोर्ट में अभियुक्तों के पक्ष में भ्रामक और गलत शपथ-पत्र दाखिल कर रिट याचिका को समाप्त कराने का प्रयास भी किया.
गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही डीएम और एसपी ने खुद विवादित सरकारी भूमि का निरीक्षण किया था. इसके बाद उन्होंने जांच को और तेज कर दिया. पुलिसिया जांच में कई अहम परतें खुलकर सामने आईं. जिसमें पता चला कि करीब यह घोटाला करीब 101 करोड़ रुपये की जमीन का है.
ये भी पढ़ें- ‘कालनेमियों से सावधान रहना होगा…’ अयोध्या रामलला दरबार में दान चोरी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जताया बड़ा षडयंत्र
फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि सरकारी अभिलेखों में किस प्रकार हेराफेरी की गई. इस कथित फर्जीवाड़े में किन-किन अधिकारियों और अन्य लोगों की भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और साक्ष्य आधारित तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है. प्रशासन का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या अवैध रूप से हड़पने में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…