Viral Video
Viral Video: हम भारतीय समस्याओं का तुरंत समाधान निकालने वाले जुगाड़ में बहुत अच्छे हैं. देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ू लोग हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो पिछले कुछ दिनों से खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स का जुगाड़ देख लोग हैरान हैं. वीडियो में बाइक के सामने एक ट्रैक्टर का चक्का है, जो देखने में काफी मजेदार लग रहा है, जिसके स्टैंड पर एक लड़का बैठकर फुल एन्जॉय करता नजर आ रहा है.. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोग कह रहे हैं वाह क्या जुगाड़ है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दो लड़के एक अजीब गाड़ी पर सवार नजर आ रहे हैं, जिसमें पीछे एक मोटर बाइक की मशीन और फ्रेम तो दिख रहा है, लेकिन आगे का पहिया ट्रैक्टर या ट्रक जैसा दिख रहा है. इतना ही नहीं, फ्रंट व्हील के ऊपर एक सीट भी बनाई गई है, जिस पर एक लड़का बैठा नजर आ रहा है. वहीं दूसरा लड़का बाइक की पिछली सीट पर बैठकर इसे चला रहा है.
यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: राजघाट पर पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, दोबारा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी!
वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और लोग इस अद्भुत गाड़ी को देखकर हैरान हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ये तो कमाल है.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ये ट्रैक्टर है या बाइक.’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘ये कार तो कमाल है.’ वहीं कई ने लिखा लोगों ने इमोजी शेयर कर अपनी बात रखी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…
Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…
गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…
Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा 2026 इस बार 10 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. कार्तिक…
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…