देश

Wrestlers Protest: राजघाट पर पहलवानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, दोबारा सांसद के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी!

भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पहलवान फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं. पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट आज (10 अगस्त) राजघाट पर साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. ये जानकारी उन्होंने X पर पोस्ट के जरिए दी है.

फिर से मोर्चा खोलने की तैयारी में पहलवान

पहलवानों के प्रदर्शन को दोबारा उस समय हवा मिलने लगी है, जब कुश्ती महासंघ का कुछ ही दिनों में चुनाव होने वाला है. दूसरी तरफ एशियाई खेलों में पहलवानों को मिली छूट का मुद्दा भी गरमाया हुआ है. इसके अलावा बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

राजघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पहलवान

पहलवानों के प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की जानकारी खुद बजरग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने दी है. उन्होंने लिखा है कि ” हम 10 अगस्त को 12.30 बजे राजघाट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.” गौरतलब है कि पिछले महीने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को एशियन गेम्स में प्रवेश केलिए एडहॉक कमेटी ने छूट देने का ऐलान किया था. जिसको लेकर पहलवानों ने विरोध भी किया था.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत ने खेला बड़ा चुनावी दांव, OBC को मिलेगा 6 फीसदी अलग से आरक्षण, कुछ महीने बाद होने हैं चुनाव

कोर्ट में चल रहा मामला

वहीं बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों की तरफ से कई आरोप लगाए गए थे. जिसमें कहा गया था कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह ने कई मौकों पर उनका यौन शोषण किया. जिसको लेकर पूरे देश में बवाल हुआ है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर काफी समय तक पहलवानों ने धरना प्रदर्शन किया. जिसमें पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज भी की. जबरन वहां से हटाने की कोशिश की गई. फिलहाल मामले की कोर्ट में सुनवाई जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 फैसलों को चुनौती, 5 अक्टूबर को सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…

9 minutes ago

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

1 hour ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

2 hours ago