देश

Parliament Monsoon Session: अविश्वास प्रस्ताव पर आज पीएम मोदी देंगे जवाब, जानिए क्या होगा No-Confidence Motion का भविष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (10 अगस्त) संसद में मणिपुर मुद्दे पर जवाब देंगे. पीएम मोदी 3 से 4 बजे के बीच सदन में जवाब दे सकते हैं. पीएम मोदी इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से सरकार पर किए गए हमले पर पलटवार भी कर सकते हैं. सदन में दो दिन अविश्वास प्रस्ताव पर बहस चली है. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह ने भी मणिपुर मुद्दे पर जवाब दिया था.

पीएम मोदी सदन में देंगे जवाब

राजनाथ सिंह ने सरकार की तरफ से लोकसभा सदन में बुधवार (9 अगस्त) को कहा था कि गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर मुद्दे पर जवाब दे दिया है. गुरुवार को पीएम मोदी प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. पीएम मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने अपने कार्यकाल में दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रही है. इससे 2018 में सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी. हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 126 वोट पड़े थे. वहीं सरकार के पक्ष में 325 सांसदों ने वोट किया था.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत ने खेला बड़ा चुनावी दांव, OBC को मिलेगा 6 फीसदी अलग से आरक्षण, कुछ महीने बाद होने हैं चुनाव

क्या होगा अविश्वास प्रस्ताव का भविष्य ?

विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का भविष्य पहले ही तय है. सदन में संख्या बल देखा जाए तो वो सरकार के पास है. निचले सदन में विपक्ष के पास 150 से भी कम सांसद है, लेकिन उनका कहना है कि चर्चा के दौरान मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे और इस लड़ाई में सत्ता पक्ष को मात देने में सफल होंगे.

चर्चा के लिए कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन होना चाहिए

गौरतलब है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन होना चाहिए. इसके अलावा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तारीख 10 दिनों के भीतर तय करना होता है. सदन की मंजूरी मिलने के बाद इस पर चर्चा के बाद मतदान कराया जाता है. अगर सत्ता पक्ष मतदान में हार जाता है तो प्रधानमंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा देता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

8 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, दशहरा कब है? जानें विजयादशमी 2026 की सही तारीख, रावण दहन और शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…

15 minutes ago

नवरात्र के आखिरी दिन PM मोदी ने शेयर किया देवी का शक्तिशाली स्तुति भजन, जानें ‘नारायणी नमस्तुते’ का महत्व

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को मां सिद्धिदात्री को नमन करते…

21 minutes ago

UP Samuhik Vivah Yojana: बेटी की शादी पर अब सीधे खाते में आएंगे पैसे! यूपी सरकार ने बदले सामूहिक विवाह योजना के नियम

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव…

35 minutes ago

चर्च में प्रार्थना के दौरान भरभरा कर गिरा क्रॉस, पादरी की दर्दनाक मौत; VIDEO देख कांप जाएगी रूह

इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर के परपेतुओ सोकोरो चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान दीवार पर…

41 minutes ago

Who is Anil Pandit: कौन है अनिल पंडित? टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले बिश्नोई गैंग के सरगना की पूरी कुंडली

Who is Gangster Anil Pandit: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की…

51 minutes ago