देश

Delhi Crime: अमेजन के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार की देर रात अमेजन के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पांच बदमाश स्कूटी और बाइक पर सवार होकर आए थे. गोली लगने के बाद मैनेजर हरप्रीत को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई.

बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, हरप्रीत अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे. तभी बाइक और स्कूटी सवार पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और अचानक से फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें सिर में गोली लगने के बाद हरप्रीत वहीं पर गिर गया. हरप्रीत के दोस्त गोविंद के दाहिने कान में गोली लगी. गोली मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए.

अस्पताल में हरप्रीत ने तोड़ा दम

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को आनन-फानन जग अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया. वहीं गोविंद का इलाज किया जा रहा है. मृतक हरप्रीत अमेजन में सीनियर मैनेजर के पद पर नौकरी करता था.

यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: “प्रधानमंत्री जो कह रहे हैं वो झूठ है, चीन ने हमारी जमीन हड़प ली है”, चीनी MAP को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

आरोपियों की तलाश में जुटा पुलिस

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. मृतक हरप्रीत गिल के परिजनों का कहना है कि हरप्रीत की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी. पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली मेट्रो बंद करने पर बवाल, गृह सचिव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका, रविवार को विशेष बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

5 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

10 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

36 minutes ago

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

1 hour ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

2 hours ago