देश

“अरविंद केजरीवाल को होना चाहिए PM कैंडिडेट”, ‘INDIA’ अलायंस की बैठक से पहले AAP ने उठाई मांग

INDIA Alliance: ‘इंडिया’ अलायंस की मुंबई में होने वाली बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की तरफ से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग उठने लगी है. पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अगर उनसे पूछा जाए तो वे चाहेंगी कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पीएम उम्मीदवार बनें.

प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “अगर आप मुझसे पूछें तो मैं चाहूंगी कि अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनें. इतनी कमरतोड़ महंगाई में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महंगाई सबसे कम है. मुफ़्त पानी, मुफ़्त शिक्षा, मुफ़्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, बुज़ुर्गों के लिए मुफ़्त तीर्थ यात्रा, फिर भी सरप्लस बजट पेश किया गया है. वह लोगों के मुद्दे उठाते हैं और एक चुनौतीकर्ता के रूप में उभरते हैं.”

महंगाई के मुद्दे पर आप नेता ने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री के पास आर्थिक विजन नहीं है. यहां मैन्युफैक्चरिंग माइनस में चली गई है. अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत इंडिया मैन्युफैक्चरिंग हब होगा और लाइसेंस राज खत्म होगा.

आम आदमी पार्टी के रूख से बढ़ सकती है टेंशन

‘इंडिया’ अलायंस में अरविंद केजरीवाल की पार्टी के हालिया रूख से एक और टेंशन बढ़ सकती है. दरअसल, पहले ही आम आदमी पार्टी एमपी, छत्तीसगढ़ और बिहार में चुनाव लड़ने की बात कर चुकी है. क्या आम आदमी पार्टी केवल लोकसभा चुनावों के दौरान ही विपक्षी दलों के गठबंधन का हिस्सा बनना चाहती है? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दिल्ली के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खींचतान के बाद आम आदमी पार्टी के तेवर नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं.

अभी विपक्षी दलों के गठबंधन के संयोजक के नाम पर सहमति बननी बाकी है. ऐसी चर्चाएं हैं कि नीतीश कुमार के इनकार करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे को ‘इंडिया’ अलायंस के संयोजक की जिम्मेदारी दी जा सकती है. लेकिन अब इसके पहले ही आम आदमी पार्टी की तरफ से पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर बयान आ गया है.

बता दें कि INDIA गठबंधन की दो दिवसीय बैठक गुरुवार को मुंबई में शुरू होगी. इस दो दिवसीय बैठक में गठबंधन के लोगो का अनावरण 1 सितंबर को किया जाएगा. शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे 31 अगस्त को प्रतिनिधियों के लिए डिनर की मेजबानी भी करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

21 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

52 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago