देश

India US Relation: राजदूत गार्सेटी का बयान, कहा- भारत-अमेरिका संबंधों के ऐतिहासिक दौर में भारत लौटना सम्मान की बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना परिचय पत्र सौंपने के बाद अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब दोनों पक्ष समसामयिक मुद्दों को परिभाषित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं तो उनका ध्यान द्विपक्षीय संबंधों को ‘नई ऊंचाइयों’ तक पहुंचाने पर होगा. जनवरी 2021 में तत्कालीन राजदूत केनेथ जस्टर के इस्तीफा देने के बाद से भारत में अमेरिकी राजदूत का पद खाली था.

गार्सेटी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत करना सम्मान की बात है तथा अमेरिका-भारत संबंधों के ऐतिहासिक दौर और उत्साहवर्द्धक समय में भारत लौटना और भी ज्यादा सम्मान की बात है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए भारत के लोगों के साथ मिलकर काम करने को आशान्वित हूं.’’ अमेरिकी राजदूत ने एक ट्वीट में कहा कि वे अमेरिका-भारत संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में काम करने को लेकर उत्साहित हैं.

अमेरिका के साथ करीबी गठजोड़

उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका के साथ करीबी और फलदायक गठजोड़ के लिए भारत सरकार को धन्यवाद. मैं ऐसे समय में अमेरिका भारत संबंधों को गहरा बनाने को लेकर उत्साहित हूं जब हम अपने समय के ज्वलंत मुद्दों पर साथ काम कर रहे हैं.’’ अमेरिकी दूतावास ने कहा कि गार्सेटी अपने पहले आधिकारिक दौरे में अहमदाबाद और मुम्बई जायेंगे. गार्सेटी ने राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र उस समय पेश किया है जब एक दिन पहले ही व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि राष्ट्रपति जो बाइडन अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक यात्रा पर उनकी मेजबानी करेंगे जिसमें 22 जून को उनके (मोदी) सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया जायेगा.

गहरी एवं नजदीकी साझेदारी

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जीन-पियरे ने बताया की राष्ट्रपति 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में एक रात्रिभोज का आयोजन करेंगे. उन्होंने कहा था कि भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा दोनों देशों के बीच गहरी और घनिष्ठ साझेदारी को और भी मजबूत करेगी. बयान में कहा गया, ‘‘आगामी यात्रा अमेरिका तथा भारत के बीच गहरी एवं नजदीकी साझेदारी को और बढ़ाएगी. साथ ही अमेरिकियों और भारतीयों को जोड़ने वाले गर्मजोशी भरे संबंधों को भी मजबूत करेगी.’’

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

36 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago