देश

India Canada Issue: भारत-कनाडा के बीच तनाव का कहीं फायदा तो नहीं उठा रहा अमेरिका? ट्रूडो को दी थी खुफिया रिपोर्ट!

India Canada Issue: आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच टेंशन जारी है. इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कनाडा को खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी. कनाडा ने निज्जर की हत्या के लिए भारत की खुफिया एजेंसी रॉ पर साजिश रचने का आरोप लगाया था. सबसे दिलचस्प बात ये है कि कनाडाई मीडिया ने भी प्रधानमंत्री ट्रूडो पर तंज कसते हुए कहा है कि निज्जर कोई ‘संत’ नहीं था, जिसके लिए कनाडा में इतना बवाल काटा जा रहा है.

भारत ने दिए माकूल जवाब

ट्रूडो के आरोप लगाने के बाद भारत ने भी माकूल जवाब दिए हैं. भारत ने ओटावा के एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित करने के बदले में एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया है. वहीं भारत ने कनाडा पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया है. साथ ही कनाडा से भारत आने वाले लोगों का वीजा भी रद्द कर दिया है. प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गई थी. भारत ने निज्जर को 2020 में आतंकवादी घोषित किया था. संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से अपनी जांच में कनाडा के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पीएम मोदी ने 9 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, इन रूटों पर यात्रा होगी आसान

कनाडा में अमेरिकी राजदूत ने भी किया रिपोर्ट का जिक्र

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से कहा, “हत्या के बाद, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने कनाडाई जांच एजेंसी को रिपोर्ट
सौंपी, जिससे कनाडा ने निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का आरोप लगाया. इस बात की पुष्टि इस बात से भी होती है कि कनाडा में अमेरिकी राजदूत डेविड कोहेन ने एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी एजेंसी द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के बाद ट्रूडो को जून में एक कनाडाई नागरिक की हत्या मामले में भारत की साजिश के बारे में पता चला. कोहेन ने बताया, “मैं कहूंगा कि यह साझा खुफिया जानकारी का मामला था। इस बारे में कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच काफी बातचीत हुई थी और मुझे लगता है कि जहां तक मैं सहज हूं, यही बात है.”

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

8 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

9 hours ago