देश

अमेरिकी राजदूत ने गुरपतवंत सिंह पन्नू मामले को लेकर भारत-अमेरिका के रिश्तों पर कही ये बातें, पढ़ें क्या है खालिस्तानी आतंकी से जुड़ा ये विवाद

Eric Garcetti On US India Relation: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत-अमेरिका संबंध को ऐतिहासिक युग से गुजर रहे सबसे महत्वपूर्ण संबंध करार दिया है. उन्होंने कहा कि सिख कट्टरपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश की जांच चल रही है. इसका वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

गार्सेटी बोले- रिश्तों पर असर नहीं

गार्सेटी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि “हम उन क्षणों को कैसे प्रबंधित करते हैं, यह एक रिश्ते की ताकत को परिभाषित करता है… मैं कहूंगा कि दूतावास में हर एक दिन, विदेश मंत्रालय में हर एक दिन और वाशिंगटन स्‍थित भारतीय दूतावास में हमारा काम थोड़ा भी धीमा नहीं हुआ है.”

“हमें यह रिश्ता चाहिए”

पिछले नवंबर में अमेरिकी अभियोजकों ने एक भारतीय सरकारी कर्मचारी की ओर से अमेरिकी नागरिक और खालिस्तान समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था. भारत-अमेरिका संबंधों की तुलना विवाह से करते हुए, जिसमें अपरिहार्य झगड़े और असहमति होती है, गार्सेटी ने कहा : “यह लगातार तेज हो रहा है, क्योंकि हम यह रिश्ता चाहते हैं, हमें यह रिश्ता चाहिए और हमारे बीच यह रिश्ता है.”

यह भी पढ़ें- आप विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी में जुटी नोएडा पुलिस, फोन बंद कर बाप-बेटे दे रहे चकमा, जानें, क्या है पूरा मामला

अमेरिकी मीडिया में आईं कुछ रिपोर्टों की आलोचना करते हुए भारत ने कहा है कि किसी गंभीर मामले पर अनुचित और निराधार आरोप से बचना चाहिए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने कहा था, संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और अन्य लोगों के नेटवर्क पर अमेरिकी सरकार द्वारा साझा की गई सुरक्षा चिंताओं को देखने के लिए भारत सरकार द्वारा गठित उच्च-स्तरीय समिति की जांच चल रही है. इस पर अटकलें और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां मददगार नहीं हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

7 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

10 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

52 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

54 minutes ago