देश

BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग से माफी नहीं मांगेंगे Khan Sir, जानें कानूनी नोटिस को लेकर क्या कहा

BPSC Protest: बिहार के कोचिंग शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (Khan Sir) ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पर उनके कोचिंग संस्थान को कानूनी नोटिस भेजने के लिए तीखा हमला किया है.

खान सर पर आरोप है कि उन्होंने पेपर लीक होने के बात कहते हुए दोबारा सीसीई (Combined Competitive Examination) कराने की मांग करते हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन को ‘उकसाया’ है. कानूनी नोटिस का जवाब देते हुए खान सर ने कहा कि वह ‘माफी नहीं मांगेंगे’. उन्होंने जोर देकर कहा कि वे छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं.

खान सर ने क्या बोले

खान सर ने कहा, ‘उन्होंने (BPSC) पांच केंद्रों को नोटिस दिया है और आरोप लगाया है कि हमने विरोध कर रहे छात्रों को भड़काया है. उन्होंने कहा है कि हमारे खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा. मैं बिहार लोक सेवा आयोग को बताना चाहता हूं कि मैं माफी नहीं मांगूंगा. वे एक शिक्षक को अपराधी कह रहे हैं, पूरा देश देख रहा है कि बिहार में क्या हो रहा है.’

BPSC की छवि

उन्होंने आगे कहा कि आरोपों ने BPSC की छवि को धूमिल किया है. खान सर ने कहा, ‘मुझे, BPSC अध्यक्ष और BPSC सचिव को मीडिया के सामने नार्को टेस्ट से गुजरना चाहिए. सच्चाई सामने आ जाएगी. अगर BPSC दोबारा परीक्षा कराएगा तो हम वही करेंगे जो BPSC कहेगा.’

खान सर से जुड़े कोचिंग संस्थान ही नहीं, राजनेताओं और कोचिंग सेंटरों सहित कई अन्य व्यक्तियों को भी यही कानूनी नोटिस मिला है. बीएसपीसी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा, ‘आयोग ने राजनेताओं, कोचिंग सेंटरों से जुड़े कुछ लोगों सहित कई व्यक्तियों को नोटिस भेजा है, जिन्होंने BPSC के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं.’

प्रशांत किशोर को भी नोटिस

जन सुराज पार्टी के उपाध्यक्ष वाईवी गिरि ने इस बात की पुष्टि की है कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को भी BPSC से कानूनी नोटिस मिला है, क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘बच्चों की नौकरियां 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये में बेची गईं’ और दावा किया कि यह घोटाला ‘1,000 करोड़ रुपये से अधिक’ का है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

2 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

53 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago