देश

Rajasthan Accident: झुंझुनूं की HCL खदान में लिफ्ट टूटने से फंसे 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Rajasthan Accident: मंगलवार (14 मई) रात को राजस्थान के झुंझुनूं में बड़ा हादसा हो गया. यहां के खेतड़ी इलाके में स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने की वजह से 14 लोग अंदर फंस गए थे. अब इन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

हादसे के बाद खदान में हड़कंप मच गया था. आनन-फानन में इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई थी. हादसे में कोलकाता से आई विजिलेंस की टीम सहित कंपनी के कई अधिकारी अंदर फंस गए थे. पुलिस और प्रशासन की मदद से बचाव अभियान चलाया गया. मौके पर पहुंची एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी पहुंच गई थी.

रात भर फंसे रहे 14 लोग

बचाव अभियान सीढ़ी की मदद से चलाया गया. अधिकारियों को खदान के अंदर ले जाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वर्टिकल लिफ्ट की चेन टूटने के बाद लिफ्ट 1875 फीट अंदर फंस गई थी. घटना होने के कारण खदान में रात भर सभी 14 लोग फंसे रहे. करीब 11 घंटे का अभियान चलाकर उन्हें निकाला गया. SDRF टीम की मदद से अभियान चलाया गया.

जयपुर रिफर किया गया

लिफ्ट से निकाले जाने के बाद इन सभी लोगों को जयपुर के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. वहीं झुंझुनू सरकारी अस्पताल शीशराम के नर्सिंग स्टाफ ने मीडिया को बताया कि किसी के हाथ तो किसी के पैर में फ्रैक्चर हुआ है. फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं. अस्पताल के डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि खदान में फंसे लोगों में से तीन की हालत गंभीर थी. उनको जयपुर से अस्पताल में रेफर किया गया.

ये भी पढ़ें-Mumbai: होर्डिंग गिरने के मामले में BJP नेता का फूटा गुस्सा, ईगो मीडिया के मालिक को भगोड़ा घोषित करने की मांग

ये लोग फंसे थे

खदान के अंदर केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता के साथ ही मुख्य विजिलेंस अधिकारी उपेंद्र पांडे, कोलिहान खदान के उप-महाप्रबंधक एके शर्मा, एक पत्रकार विकास पारीक, एके बैरा, अर्णव भंडारी, यशोराज मीणा, वनेंद्र भंडारी, निरंजन साहू, करणसिंह गहलोत, प्रीतम सिंह, हरसीराम व भागीरथ फंसे थे. घटना उस वक्त हुई जब विजिलेंस टीम कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए शाफ्ट के नीचे गई थी. इसके बाद जब वे लिफ्ट के माध्यम से ऊपर आ रहे थे तो लिफ्ट की एक रस्सी टूट गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

27 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago