देश

दुर्गा पूजा पंडाल की भव्यता देख गदगद हुए अमेरिकी राजदूत, जमकर किया गरबा, बोले- अतुल्य भारत, अद्भुत संस्कृति

राजधानी दिल्ली के सीआर पार्क में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है. कोलकाता के साथ ही सीआर पार्क का दुर्गा पूजा पंडाल काफी प्रसिद्ध है. जहां पर देश-विदेश से श्रद्धालु खिचें चले आते हैं. शनिवार (21 अक्टूबर) को भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी भी यहां पहुंचे. गार्सेटी ने खुद एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. जिसमें वो गरबा करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी जब पंडाल में पहुंचे तो वहां पर उनका आरती उतार कर टीका लगाकर स्वागत किया गया. एरिक गार्सेटी ने दुर्गा पूजा में शामिल होने का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “सबको शुभ पूजा, मैंने दिल्ली के सीआर पार्क में पंडाल में घूमा, सांस्कृतिक उत्सवों में भाग लेने के साथ भोजन का स्वाद लिया. जैसे-जैसे मैं भारत भर में अलग-अलग उत्सवों का अनुभव कर रहा हूं, मैं आश्चर्यचकित रह जाता हूं. अतुल्य भारत, अद्भुत सांस्कृतिक विविधता.”

एरिक गार्सेटी ने जमकर किया गरबा

दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचने के बाद एरिक काफी उत्साहित दिखाई दिए. उन्होंने पूरा पंडाल घूमने के साथ ही भारतीय पकवानों का स्वाद चखा और उनकी तारीफ भी की. एरिक ने इसके बाद गरबा किया और मां दुर्गा की आरती उतारी. उन्होंने वहां पर भेलपुरी का मजा लिया और उसे लाजवाब बताया.

यह भी पढ़ें- “ये हिंदुओं का देश है, इसका मतलब ये नहीं कि हम अन्य धर्मों को खारिज कर दें”, Israel-Hamas जंग पर बोले RSS प्रमुख

कोलकाता की तर्ज पर मनाया जाता है दुर्गा पूजा

बता दें कि कोलकाता की तर्ज पर दिल्ली के सीआर पार्क में भी दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जााता है. जहां पर बंगाली व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं.

यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया

गौरतलब है कि कोलकाता में दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं को वार्षिक उत्सव के दौरान परेड में प्रदर्शित किया जाता है. यूनेस्कों ने 2021 में कोलकाता में दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया था. शारदीय नवरात्र के मौके पर पूरे देश में दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाते हैं. पूरे नौ दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है. उसके बाद उनकी प्रतिमा को नदियों में विसर्जित किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

2 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

7 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

15 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

29 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

34 minutes ago