देश

दिल्ली-NCR में GRAP का स्टेज 2 तत्काल प्रभाव से लागू, प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

अमृत प्रकाश, संवाददाता

Delhi-NCR में खराब होते एयर क्वालिटी को लेकर CAQM ने Grap II लागू करने के आदेश दिए हैं, वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए लोगों से भी अपील की गयी है. दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है , मौसम विभाग ने 23 और 24 अक्टूबर को दिल्ली में AQI को ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में जाने की भविष्यवाणी की है. जिसको देखते हुए CAQM ( Commission for Air Quality Management in National Capital Region and Adjoining Areas) ने GRAP ( Graded Response Action Plan) का दूसरा स्टेज लागू कर दिया है.

GRAP के दूसरे स्टेज में इन पाबंदियो का करना पड़ेगा सामना-

• सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाया जा सकता है
• सड़कों पर धूल के कणों को कम करने के लिए पानी के छिड़काव किया जायेगा
• होटल-रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयले और लकड़ी जलाने पर रहेगी पाबंदी
• पहले से चिह्नित हॉट स्पॉट पर प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई
• एसेंशियल सर्विसेज के अलावा बाकी जगहों पर डीजल से चलने वाले जेनरेटर पर पाबंदी
• प्रदूषण के स्रोत की पहचान और उनकी रोकथाम
• निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी

इसके अलावा CAQM ने लोगों से आग्रह किया जा है कि वे नागरिक चार्टर का पालन करें और GRAP उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायता करें .

• लोग Public Transport का उपयोग करें और निजी वाहनों का उपयोग कम से कम करें।
• Techneology का उपयोग करें , कम भीड़भाड़ वाला मार्ग चुनें, भले ही वो थोड़ा लंबा हो।
• अपने गाड़ियों में बताए गए अंतराल पर नियमित रूप से एयर फिल्टर बदलें।
• अक्टूबर से जनवरी के महीनों के दौरान धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचें।
• बायोमास और सॉलिड वेस्ट को खुले में जलाने से बचें

जहरीली होती राजधानी की हवा

राजधानी में खबर लिखने तक ओवरआल AQI 266 दर्ज किया गया है, इसे खराब श्रेणी वाला माना जाता है. दिल्ली के कुछ इलाकों में तो हवा बहुत खराब वाली श्रेणी में जा चुकी है.इस समय दिल्ली यूनिवर्सिटी के आसपास AQI 317, आनंद विहार में AQI 273 है. इसके साथ-साथ नोएडा में AQI 290 है.

यह भी पढ़ें- “ये हिंदुओं का देश है, इसका मतलब ये नहीं कि हम अन्य धर्मों को खारिज कर दें”, Israel-Hamas जंग पर बोले RSS प्रमुख

कब लागू होता है GRAP का कौन सा स्टेज?

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता के आधार पर GRAP को चार चरणों में बांटा गया है । पहला चरण Air Quality Index (AQI) के 201-300 यानी ‘खराब’ होने पर लागू किया जाता है. दूसरा चरण (AQI) 301-400 (बहुत खराब) होने पर , तीसरा चरण (AQI) 401-450 (गंभीर) होने पर और चौथा चरण (AQI ) 450 से ज्यादा (गंभीर से भी ज्यादा) होने पर लागू किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

4 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

29 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

47 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

1 hour ago