देश

कांग्रेस और सपा में बढ़ी लड़ाई, सपा प्रवक्ता ने इटली की याद दिलाई

Congress Samajwadi Party Issue: इण्डिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को चुनावी मौदान में शिकस्त देने से पहले ही आपस में ही एक दूसरे को वॉक युद्ध में शिकस्त देने के लिए पूरे मनोयोग से नज़र आ रहे हैं.

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में गठबंधन ना हो पाने के बाद से दोनों दलों के रिश्ते तल्ख हो गये हैं और इसकी शुरुआत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर में अपने दिए बयान में की, जहां अखिलेश यादव ने कहा की कांग्रेस को तय करना है कि गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर होगा या राज्य स्तर पर. अगर कांग्रेस को गठबंधन नहीं करना था तो समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ रात एक बजे तक बैठक नहीं करनी चाहिए थी. अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके बल्कि बाद में उन्होंने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी, जिसके जवाब में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी को उत्तराखंड में चुनाव लड़ाकर भाजपा की मदद की थी, अगर समाजवादी पार्टी भाजपा को हराना चाहती है तो वह कांग्रेस का मध्य प्रदेश में साथ दे.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फकरूल चाँद ने भाजपा को गुण्डों की पार्टी बताते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को भी गुंडा बता दिया और उसके बाद समाजवादी पार्टी के दूसरे प्रवक्ता आई पी सिंह ने एक्स (ट्वीटर) पर राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा, “महागठबंधन की पहल बिहार के 8 बार के यशस्वी CM अति सरल पटेल नीतीश कुमार जी ने की. एक एक पार्टियों को जोड़े और उन्हें महागठबंधन का नेता बनाने के बजाय कांग्रेस खेल पर उतर आयी. 2019 में चौकीदार चोर है उस पागल मंद बुद्धि राहुल गांधी के सहारे कांग्रेस अपने बल बुते चली है मोदी जी को हराने असंभव. जो व्यक्ति अपने सगे भाई वरुण गांधी जी को नहीं जोड़ पाया वह झूठा मोहब्बत बांट रहा है.”

सपा नेता ने कहा कि कांग्रेस की सात पुश्तें समाजवादी पार्टी का कभी कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगी, वैसे राहुल गांधी वंशविहीन हैं. ननिहाल वैसे उनके लिए मुफीद जगह है. आईपी सिंह इतने पर ही नहीं रुके बल्कि उन्होंने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जाति को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी.

सपा नेता के इन बयानों की भाषा को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं. यूपी कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन पंखुड़ी पाठक ने एक्स (ट्वीटर) पर लिखा है कि “भारत की जनता की आवाज़, समस्त देश के नेता राहुल गांधी के ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा की गई इस अमर्यादित टिप्पणी से देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. मुझे विश्वास है अखिलेश यादव ऐसी निम्न स्तरीय भाषण का समर्थन नहीं करेंगे, इस तरह के शब्दों से भाजपा को मज़बूत करने का काम कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.”

अब यह देखने की बात होगी की मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार के थमने से पहले ही एक राष्ट्रीय दल और एक क्षेत्रीय दल में जारी वॉकयुद्ध खत्म होता है या यह वॉकयुद्ध इण्डिया गठबंधन को खत्म कर देगा.

Divyendu Rai

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

5 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

7 hours ago