गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)
Monsoon Session: मणिपुर मुद्दे पर संसद में गहमा गहमी जारी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा, ” विपक्ष को सहयोग में कोई दिलचस्पी नहीं है, उन्हें न तो दलितों में दिलचस्पी है, न ही महिलाओं के कल्याण में, इसलिए उनकी नारेबाजी बहुत स्पष्ट है. हालांकि, मैं फिर से कहना चाहता हूं कि मैंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को लिखा है कि मैं मणिपुर पर विस्तृत बहस के लिए तैयार हूं. सरकार को कोई डर नहीं है और जो भी चर्चा करना चाहता है उसका स्वागत है.”
अमित शाह ने कहा, “हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. हमें चुनाव में जाना है और लोग आपको देख रहे हैं. मणिपुर के इस संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा के लिए अनुकूल माहौल बनाएं.” उन्होंने लिखा, “सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी दलों से सहयोग चाहती है. मुझे उम्मीद है कि सभी दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सुलझाने में सहयोग करेंगे.”
बता दें कि मणिपुर मामले को लेकर विपक्षी दल सदन में चर्चा और पीएम मोदी (PM Modi) के बयान की मांग कर रहे हैं. विपक्ष पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष ही भाग रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…