देश

Noida: चूहे को मारने का वीडियो वायरल होने के बाद शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने बताया किस वजह से हुई गिरफ्तारी

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नोएडा पुलिस ने एक शख्स को चूहे की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स चूहे पर बार-बार बाइक चढ़ाता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि उसने जबरन चूहे को मारा और चूहा जब तक मर नहीं गया, तब तक उस पर बाइक चढ़ाता रहा. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस सम्बंध में पुलिस की ओर से एक बयान जारी हुआ है, जिसमें शख्स की गिरफ्तारी की दूसरी वजह बताई गई है. फिलहाल ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

सूत्रों के मुताबिक, नोएडा के मामूरा में होटल चलाने वाले जैनुद्दीन नाम के युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि अपनी बाइक से सड़क पर पड़े एक चूहे को कुचलता हुआ दिख रहा है. वीडियो में वह चूहे के ऊपर से गाड़ी आगे पीछे करता हुआ दिख रहा है, जिससे चूहे की मौत हो जाती है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद जैनुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि जैनुद्दीन की गिरफ्तारी चूहे की हत्या के आरोप में की गई है. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चा हैं. वहीं इस मामले में नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह का कहना है कि मारपीट के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है. इसी के साथ खबर ये सामने आ रही है कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस गिरफ्तारी को रद्द कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें- Omprakash Rajbhar Security Lapse: ओम प्रकाश राजभर और कार्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, SBSP ऑफिस में असलहा लेकर घुसे थे बदमाश

नोएडा पुलिस ने बताई ये वजह

नोएडा पुलिस का ट्विटर पर एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें बताया गया है कि, 24 जुलाई को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गश्त के दौरान पाया गया कि जैनलाद्दीन पुत्र मतलूब अहमद निवासी गली नम्बर-5, मामूरा, नोएडा अपनी बिरयानी की दुकान पर ग्राहकों से पैसों को लेकर फसाद कर रहा था. उसे समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह अधिक उत्तेजित हो गया. इसी के बाद उस पर धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाई की गई है. इसी के साथ पुलिस ने ये भी लिखा है कि उक्त गिरफ्तारी को सोशल मीडिया पर चूहे के प्रकरण से जोड़कर प्रसारित किया जा रहा है. साथ ही पुलिस ने ये भी कहा है कि चूहे से सम्बंधित वायरल वीडियो का इस गिरफ्तारी से कोई संबंध नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

38 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago