देश

“सुरक्षा बलों के बलिदान से ही भारत सुरक्षित..”, ब्रह्माकुमारीज कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन – VIDEO

Amit Shah at Brahma Kumaris: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित ‘सुरक्षा बलों के कर्मियों के लिए आंतरिक जागृति के माध्यम से आत्म-सशक्तीकरण’ विषयक राष्ट्रीय संवाद और वार्षिक थीम ‘विश्व एकता एवं विश्वास हेतु ध्यान’ के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा -46 से +46 डिग्री तक के तापमान में हमारे जवान अपने जीवन का स्वर्ण काल समर्पित कर करते हैं.

भारत जल्द बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

अपने संबोधन में गृहमंत्री ने यह भी कहा कि आजादी के 75 सालों में भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और निकट भविष्य में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. यह उपलब्धि सुरक्षा बलों, राज्यों की पुलिस और देश के सभी नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

मानसिक शांति के लिए राजयोग का महत्व

गृहमंत्री ने कहा कि देश की पुलिस और सेना तनावपूर्ण वातावरण में काम करती है, ऐसे में मानसिक शांति अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान के इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि योग और ध्यान से सुरक्षा बलों को आत्मिक ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने संस्थापक दादा लेखराज कृपलानी को नमन करते हुए संस्थान को शांति का मंदिर बताया.

पूर्व प्रशासिका रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम की शुरुआत में अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस अवसर पर संस्थान की पूर्व प्रशासिका दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि दी गई. गृहमंत्री का स्वागत इलायची की माला और राजस्थानी पगड़ी से किया गया, साथ ही उन्हें सोमनाथ मंदिर की प्रतिकृति भी भेंट की गई.

मुख्य प्रशासिका बीके मोहिनी दीदी का संदेश

राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने बताया कि राजयोग ध्यान से आत्मा के सात गुण — ज्ञान, सुख, शांति, प्रेम, पवित्रता, शक्ति और आनंद जाग्रत होते हैं. उन्होंने कहा कि शांति की शुरुआत आत्मा से होती है, और इसी आंतरिक शांति के माध्यम से विश्व शांति संभव है.

सीएम भजनलाल ने की गृहमंत्री की सराहना

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह की नेतृत्व क्षमता और देश की सुरक्षा नीति में उनके योगदान को रेखांकित किया. उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने और नक्सलवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति की तारीफ करते हुए कहा कि इन कदमों से देश में शांति और विकास की नई राहें खुली हैं.

400 से अधिक सुरक्षा-अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जल, थल और वायु सेना के 400 से अधिक अधिकारी और जवान विशेष रूप से उपस्थित रहे. चार दिवसीय इस सम्मेलन में प्रतिभागी राजयोग ध्यान और आध्यात्मिक सिद्धांतों की गहराई से जानकारी प्राप्त करेंगे.

गृहमंत्री की मौजूदगी को देखते हुए शांतिवन परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. एसपीजी कमांडो, जिला पुलिस बल और अन्य सुरक्षाबलों ने पूरी व्यवस्था संभाली. डायमंड हॉल में प्रवेश से पूर्व सभी आगंतुकों की सुरक्षा जांच की गई.

यह कार्यक्रम सिर्फ एक सम्मेलन नहीं बल्कि देश की सुरक्षा और आध्यात्मिक चेतना को जोड़ने वाला एक सेतु सिद्ध हुआ. अमित शाह की मौजूदगी और ब्रह्माकुमारीज के राजयोग संदेश ने एक गहन आत्मिक अनुभव को जन्म दिया.

यह भी पढ़िए: सीआरपीएफ की 86वीं वर्षगांठ परेड में गृह मंत्री अमित शाह लेंगे सलामी, नीमच में दो दिन रहेंगे

Bharat Express Desk

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

2 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

18 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

27 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

36 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

56 minutes ago