पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. जैसे-जैसे 29 अप्रैल की तारीख करीब आ रही है, जुबानी जंग और तीखी होती जा रही है. इसी बीच, रविवार को बारासात की धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. शाह के तेवर और रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा था कि भाजपा इस बार बंगाल के चुनावी दंगल में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
रैली के दौरान समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में अमित शाह ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज बंगाल का हर कोना ममता दीदी की विफलताओं की गवाही दे रहा है.
अमित शाह के अनुसार, ‘राज्य की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और कानून-व्यवस्था का नामोनिशान नहीं है. बंगाल की जनता के मन में टीएमसी सरकार के खिलाफ भयंकर गुस्सा है और उन्हें अब सिर्फ भारतीय जनता पार्टी से ही उम्मीद है कि वही इस बिगड़े हुए हालात को ठीक कर सकती है.’
अमित शाह ने पहले चरण की 152 सीटों में से 110 से ज्यादा सीटें जीतने का जो दावा किया था, उस पर वे आज भी कायम दिखे. जब उनसे दूसरे चरण की 142 सीटों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हालांकि अभी सटीक आंकड़ा देना जल्दबाजी होगी, लेकिन माहौल बता रहा है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.
बारासात की भीड़ की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने तंज कसा- ‘जो लोग इसे ममता का गढ़ कहते हैं, वे आज इस जनसैलाब को देख लें, जवाब खुद-ब-खुद मिल जाएगा.’
बंगाल चुनाव में हिंसा हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रही है. दूसरे चरण में गड़बड़ी की आशंका पर शाह ने कड़े लहजे में कहा कि अब वो दौर गया जब गुंडे डरा-धमकाकर वोट डलवा लेते थे. उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं मानता कि कोई भी गुंडा अब दीदी के भरोसे रिस्क लेगा. सबको पता है कि दीदी की सत्ता जा रही है, और डूबते जहाज का साथ कोई नहीं देता.”‘ उन्होंने साफ चेतावनी दी कि भाजपा की सरकार बनते ही पुलिस इन गुंडों से सख्ती से निपटेगी.
पहले चरण में 152 सीटों पर जिस तरह से 90 प्रतिशत से ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ है, उसने सबको हैरान कर दिया है. आजादी के बाद बंगाल के किसी भी चुनाव में ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. भाजपा इसे ‘परिवर्तन’ की लहर मान रही है, जबकि TMC का दावा है कि ये भारी मतदान उनके पक्ष में हुआ है और वे फिर से सत्ता संभालेंगे.
शाह ने रैली में वादा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो बंगाल में विकास की नई लहर आएगी, उद्योग लगेंगे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी.
ये भी पढ़ें: परोपकार ही राष्ट्र की असली शक्ति: पीएम मोदी ने श्लोक के जरिए दिया सेवा का संदेश
-भारछत एक्सप्रेस
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…