अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है. गृह मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा करने के लिए 24 जून को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बुधवार शाम नई दिल्ली में शाह से मुलाकात के तुरंत बाद सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सरमा, जो एनडीए के पूर्वोत्तर अध्याय एनईडीए (नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस) के संयोजक भी हैं, ने 10 जून को इंफाल का दौरा किया था और मणिपुर के अपने समकक्ष एन बीरेन सिंह और अन्य विभिन्न संगठनों के साथ कई बैठकें की थीं.
सरमा ने 11 जून को गुवाहाटी में कुकी समुदाय के कुछ उग्रवादी समूहों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी. कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (केएनओ) के प्रवक्ता सेलेन हाओकिप ने असम के मुख्यमंत्री के साथ गुवाहाटी बैठक के बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि चर्चा बहुत सकारात्मक थी और सही दिशा में जा रही थी.
गौरतलब है कि मणिपुर में दो समुदायों के बीच पिछले करीब दो महीने से हिंसा जारी है. कुकी और मैतेई समुदाय के बीच चल रहे इस संघर्ष में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है और तमाम लोग घायल हो गए हैं. इसके अलावा दर्जनों परिवार अपने घरों को छोड़कर पलायन कर गए हैं. आए दिन उग्रवादी लोगों पर हमले करके उनकी हत्या कर रहे हैं. सरकार ने इस हिंसा से निपटने के लिए सेना के अलावा सीएपीएफ और असम रायफल्स के जवानों की तैनाती की है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी…
Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में कथित तस्करों और स्थानीय लोगों के हमले में…
दिल्ली पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन और वकीलों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दिल्ली…
सुप्रीम कोर्ट वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर दिसंबर के…
Arvind Rajbhar: अरविंद राजभर ने बीजेपी को तीखे तेवरों में याद दिलाया कि बिहार में…
Sudhakar Singh Corruption Allegations On Kundan Krishnan: RJD सांसद सुधाकर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस…